भारत बचाओ रैली मेें बोले हुड्डा, देश को बचाने के लिए किसान को बचाना जरूरी

Edited By vinod kumar, Updated: 14 Dec, 2019 01:22 PM

the country will survive when the farmer survives

कांग्रेस की आज भारत बचाओ रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर जमकर निशााना साधा। उन्होंने कहा कि भारत तब बचेगा जब किसान बचेगा। किसान कर्ज में डूबा है, ऐसे में 2022 तक किसानों की आय कैसे दोगुनी करेंगे। हुड्डा ने कहा...

डेस्क: दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की भारत बचाओ रैली हो रही है। इस रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश को बचाने के लिए किसान को बचाना बहुत जरूरी है। किसान के बिना यह देश नहीं बच सकेगा। हुड्डा ने कहा कि अऩ्नदाता कर्ज में डूबा है, ऐसे में 2022 तक इनका आय कैसे दोगुनी होगी। उन्होंने कहा कि जो वादा किया है उसे लागू किया जाए। ताकि यह देश बच सके। 

हुड्डा ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, किसान को घर में बैठकर नहीं बचाया जा सकता है। किसान के साथ जमीन पर उनके साथ खड़े होकर ही देश को बचाया जा सकता है। वहीं इसके साथ उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। अगर बेरोजगारी ऐसी ही बढ़ती तो देश नहीं बच पाएगा। हुड्डा ने कहा कि  रोजगार के वादे को जल्द लागू करें तभी देश बचेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!