कर्ज में डूबा है निगम फिर भी किराए की मशीन पर खर्च कर रहा करोड़ों

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2019 11:03 AM

the corporation is still in debt but the crores spent on the rental machine

नगर निगम बेशक से कर्ज में पूरी तरह से डूब रहा हो, लेकिन निगम अधिकारी कर्ज से उभरने की कोई भी व्यवस्था नहीं करते हुए नगर आते हैं। शहर में सीवर की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन के किराए पर

फरीदाबाद (दीपक पांडेय): नगर निगम बेशक से कर्ज में पूरी तरह से डूब रहा हो, लेकिन निगम अधिकारी कर्ज से उभरने की कोई भी व्यवस्था नहीं करते हुए नगर आते हैं। शहर में सीवर की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन के किराए पर इतनी धनराशि खर्च कर देता है जितने से दो सुपर सकर मशीनें खरीदी जा सकें। यदि निगम प्रशासन खुद यह मशीन खरीद ले तो खर्च में प्रतिवर्ष प्रति मशीन करीब एक करोड़ रुपये की बचत होगी। वर्तमान में निगम प्रशासन में चार सुपर सकर किराए पर ली गई हैं। इनके किराए पर प्रति वर्ष 4.80 करोड़ रुपए खर्च किया जाता है। 

नगर निगम की लेखा शाखा के आंकड़ों के अनुसार एक सुपर सकर मशीन का एक दिन का किराया 38,500 रुपए भुगतान किया जाता है। वर्तमान में निगम में चार सुपर सकर मशीनें किराए पर चल रही हैं। इन मशीनों का प्रतिमाह औसतन 26 दिन के किराए का भुगतान किया जाता है, यानी प्रतिमाह 40.04 लाख रुपए। एक साल में इन चारों मशीनों के किराए में 4.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। निगम सूत्रों के अनुसार एक सुपर सकर मशीन की वर्तमान कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!