Edited By Deepak Paul, Updated: 06 Jan, 2019 10:18 AM
गांव करोड़ा की बेटी शोभा रानी ने मात्र ढेड़ महीने के अंदर ही यूरोप महाद्वीप अल्ब्रुस को फतह कर तिरंगा झंडा लहराया। इसी के साथ शोभा माइनस 45 डिग्री के मौसम में इस पहाड़ी पर चढऩे वाली जनवरी माह में पहली भारतीय महिला पर्वतारोही भी बन गई।
पूंडरी(अतुल): गांव करोड़ा की बेटी शोभा रानी ने मात्र ढेड़ महीने के अंदर ही यूरोप महाद्वीप अल्ब्रुस को फतह कर तिरंगा झंडा लहराया। इसी के साथ शोभा माइनस 45 डिग्री के मौसम में इस पहाड़ी पर चढऩे वाली जनवरी माह में पहली भारतीय महिला पर्वतारोही भी बन गई। इससे पहले शोभा ने 21 नवम्बर 2018 को साऊथ अफ्रीका की सबसे ऊंची 5695 मी. चोटी माऊंट किलिमंजारो को फतह कर तिरंगा झंडा फहराया था। हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर की बेटी शोभा ने यह कारनामा मात्र 4 दिनों में कर दिखाया।
इस चोटी को फतेह करने के लिए शोभा ने 29 दिसम्बर को अल्ब्रुस के शहर अजायु से चढ़ाई शुरू की और 1 जनवरी को सुबह 10 बजे उसने चोटी को फतह किया। इस दौरान उसको मौसम की कठिनाइयों से भी काफी जूझना पड़ा, लेकिन उसने किसी भी प्रकार की कठिनाइयों की परवाह किए बगैर अपने अभियान को जारी रखा और सफलता हासिल की। गांव में पहुंचने पर शोभा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।