Edited By vinod kumar, Updated: 20 Dec, 2020 03:15 PM
शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, सज-धजकर बैठी दुल्हन सहित उसके परिवार वाले बारात आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनका यह इंतजार खत्म नहीं हुआ। क्योंकि न दूल्हा न बाराती आए। जिसके बाद दुल्हन सहित उसके परिवार वालों के होश उड़ गए। बारात न आने से...
करनाल (विकास मैहला): शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, सज-धजकर बैठी दुल्हन सहित उसके परिवार वाले बारात आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनका यह इंतजार खत्म नहीं हुआ। क्योंकि न दूल्हा न बाराती आए। जिसके बाद दुल्हन सहित उसके परिवार वालों के होश उड़ गए। बारात न आने से शादी को लेकर की गई सभी तैयारियां धरी रह गई।
दरअसल, करनाल के मेरठ रोड पर हनुमान नगर में रहने वाली लड़की की शादी विकास नगर के रहने वाले लड़के के साथ तय हुई थी। शादी को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी थीं, दुल्हन शादी के जोड़े में बारात का इंतजार कर रही थी, लेकिन रविवार को लड़के वाले लड़की के घर बारात लेकर नहीं पहुंचे। लड़के वाले बारात लेकर इसलिए लड़की के घर नहीं पहुंचे, क्योंकि उन्हें दहेज में बड़ी गाड़ी नहीं मिली।
दुल्हन के परिवार वालों का आरोप है कि लड़के वाले बड़ी गाड़ी की डिमांड कर रहे थे, उन्हें छोटी गाड़ी को देने को तैयार भी हो गए थे, लेकिन शादी वाले दिन उन्होंने आने से मना कर दिया। जिससे शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
फिलहाल परिवार वालों की तरफ से शिकायत भी दे दी गई, पर परिवार के लोग दुखी हैं, परेशान हैं। क्योंकि घर की बेटी की शादी की खुशी हर किसी को होती है, पर ये खुशी अधूरी रह गई। बारात न आने से शादी की तैयारियां यूं ही रह गई।