प्रशासनिक पदों पर नियुक्त चिकित्सकों को देनी होगी अतिरिक्त क्लीनिकल ड्यूटी : विज

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 26 Jun, 2018 09:25 AM

the additional clinical duties to be given to the physicians

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं एवं चिकित्सकों की सहज उपलब्धता के लिए प्रशासनिक पदों पर तैनात हरियाणा नागरिक चिकित्सा सेवा, हरियाणा दंत सेवा...

चंडीगढ़(बंसल):  हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं एवं चिकित्सकों की सहज उपलब्धता के लिए प्रशासनिक पदों पर तैनात हरियाणा नागरिक चिकित्सा सेवा, हरियाणा दंत सेवा तथा जिला आयुर्र्वैदिक चिकित्सकों को अब सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त क्लीनिकल ड्यूटी देनी होगी। 

मंत्री ने कहा कि केवल प्रशासनिक कार्य कर रहे चिकित्सकों द्वारा ओ.पी.डी. करने से न केवल डाक्टर्स की कमी दूर की जा सकेगी। बल्कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य विभागों में कार्यरत या प्रतिनियुक्ति पर गए चिकित्सकों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। 

यदि किन्हीं कारणों से कोई चिकित्सक यह ड्यूटी करने में असमर्थ रहता है तो उसे अगले सप्ताह अतिरिक्त कार्य दिया जाएगा। विज ने बताया कि इसके तहत स्वास्थ्य महानिदेशक एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य महानिदेशक को सप्ताह के किसी भी दिन 2 घंटे तथा राज्य के सभी सिविल सर्जन एवं समकक्ष अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन चिकित्सीय कार्य करना होगा। 

इसी प्रकार प्रधान चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, उप सिविल सर्जन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी तथा समकक्ष अधिकारियों को भी सप्ताह में 2 दिन चिकित्सीय ड्यूटी करनी होगी। विज ने कहा कि इनके अलावा स्वास्थ्य महानिदेशालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, एच.एम.एस.सी.एल., एच.एस.एच.आर.सी., एड्स कंट्रोल सोसायटी तथा एस.आई.एच.एफ.डब्ल्यू. में तैनात उपनिदेशक (सीनियर स्केल), उपनिदेशक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारियों तथा दंत चिकित्सकों को सप्ताह में 2 दिन क्लीनिकल ड्यूटी करनी होंगी। इसी प्रकार आयुष विभाग के जिला आयुर्वैदिक अधिकारियों को भी सप्ताह में 2 दिन चिकित्सीय कार्य करना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!