शहर में लगातार बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आंतक, 48 घंटों में 18 लोग हुए शिकार

Edited By Isha, Updated: 05 Mar, 2020 11:36 AM

terrorism of stray dogs continues to increase in the city 18 people

शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातर बढ़ता ही जा रहा है। शहर नागरिक अस्पताल में कुत्ते के काटने के रोजाना कई मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 48 घंटे में शहर नागरिक अस्पताल.....

अम्बाला शहर (पंकज) : शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातर बढ़ता ही जा रहा है। शहर नागरिक अस्पताल में कुत्ते के काटने के रोजाना कई मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 48 घंटे में शहर नागरिक अस्पताल में 18 लोग आवारा कुत्ते के शिकार होने के केस आ चुके हैं। आवारा कुत्तों का शिकार होने वालों में बुजुर्ग, महिलाएं व बज्जों की संख्या सबसे अधिक है। बावजूद इसके प्रशासन व नगर निगम अधिकारियों द्वारा शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

यही कारण है कि इन कुत्तों का आमजन शिकार हो रहे हैं। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। आवारा कुत्ते कॉलोनी की गलियों में झुंड बनाकर घूमते दिखाई देते हैं और यहां से गुजरने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। आवारा कुत्ते इतने खूंखार हो चुके हैं कि उनके द्वारा काटे गए कई बुजुर्ग व बज्जों की गम्भीर हालत को देखते हुुए पी.जी.आई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। आवारा कुत्तों के आतंक से शहरवासी सहमे हुए हैं लेकिन संबंधित विभाग सुध नहीं ले रहा है। 

रेलवे स्टेशन रोड, नदी मोहल्ला, नहान हाऊस, बलदेव नगर, सिंघावाला व अन्य कॉलोनियां हैं, जिसमें सबसे ज्यादा आवारा कुत्तों के शिकार हुए मामले सामने आए हैं। शहर में बलदेव नगर सबसे बड़ा इलाका है, जिसमें आवारा कुत्ते के 1 दिन में 5 मामले सामने आए थे। घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को गली में घूम रहे आवारा कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया था। कुत्ते ने बच्ची के मुंह का एक साइड से पूरा काट लिया था। जिसके बाद डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!