Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jun, 2020 12:09 PM
बूड़िया के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में डूबे 14 वर्षीय सोहेल का कुछ भी पता नहीं चला है। शनिवार को बूड़िया थाना के एस.एच.ओ. धर्मपाल सिंह ...
यमुनानगर : बूड़िया के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में डूबे 14 वर्षीय सोहेल का कुछ भी पता नहीं चला है। शनिवार को बूड़िया थाना के एस.एच.ओ. धर्मपाल सिंह सारा दिन नहर में सर्च अभियान चलवाते रहे। युवक की घटनास्थल लेकर अमादपुर पुल तक नहर में तलाश कराई गई, लेकिन शाम तक कुछ भी पता नहीं चला था। ट्यूब गोताखोर व वोट से पानी में कांटा डालकर डूबे युवक की तलाश की गई।
बता दें कि गत दिवस शाम को युवक सोहेल अपने साथियों के साथ नहर में नहाने गया था। नहर पुल से उपर करीब आधा किलोमीटर दूर यह पानी में छलांग लगाते हुए डूब गया। डर के मारे इसके साथियों ने देर शाम इस बाबत परिवार वालों को बताया। रात को ही एस.एच.ओ. धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने इसकी पानी की तलाश कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को फिर से तलाशी अभियान शुरु किया गया। एस.एच.ओ. बूड़िया थाना धर्मपाल सिंह का कहना है कि पानी भी काफी चल रहा है। सर्च अभियान जारी रहेगा।