सीएम मनोहर लाल खट्टर आज तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री: तंवर

Edited By Shivam, Updated: 04 Jun, 2018 10:31 PM

tanwar says cm manohar lal khattar is the weakest chief minister till date

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सबसे कमजोर मुख्यमंत्री करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की साइकिल यात्रा साइक्लोन यात्रा बन जाएगी, इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के...

सिरसा(सतनाम सिंह): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सबसे कमजोर मुख्यमंत्री करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की साइकिल यात्रा साइक्लोन यात्रा बन जाएगी, इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के लिए यह साइकिल यात्रा अश्वमेघ यज्ञ साबित होगी। तंवर ने कांग्रेस की अंतर्कलह पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का रथ कहां चला रहा है? हरियाणा में कांग्रेस की केवल साइकिल यात्रा है। अशोक तंवर आज सिरसा में दूसरे चरण की साइकिल यात्रा के समापन पर आयोजित जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

PunjabKesari

तंवर ने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से जनसमस्याओं को जानने का मौका मिला है। तीसरी साइकिल यात्रा सांपला से आगामी माह में शुरू की जाएगी। किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीमंडल सहयोगी संवेदनशील होने की बजाए संवेदनहीनता का परिचय दे रहे हैं। किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने से पूर्व उन्हें किसानों की समस्याओं का समुचित समाधान करने की दिशा में समुचित कदम बढ़ाने चाहिए। 

इनेलो को लेकर पूछे गए सवाल पर अशोक तंवर ने कहा कि इनेलो की दुकान बंद होने की कगार पर है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखते ही इनेलो ने बसपा से गठबंधन किया है। लेकिन यह गठबंधन भी उनकी डूबती नैय्या को पार नहीं लगा सकता। साइकिल यात्रा न केवल भाजपा बल्कि सिरसा की पांचों सीटों से इनेलो का सफाया करने में कामयाब साबित होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!