Edited By Deepak Paul, Updated: 19 Jul, 2018 03:01 PM
साइकिल यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार निकम्मी, घटिया और संवेदनहीन सरकार है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी को जलाने वाले मामले के सवाल पर उन्होंने कहा कि...
बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): साइकिल यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार निकम्मी, घटिया और संवेदनहीन सरकार है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी को जलाने वाले मामले के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और सरकार भी भाजपा की है। इसलिए उन्हें जल्दी जांच कर सब कुछ सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी का इस मामले में नाम नहीं लिया। जबकि उनके कार्यकर्ता उनके पास आकर कहते थे कि आप पर हमला करने वाले भी वही हैं जिन्होंने कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आग लगाई। अशोक तंवर ने इसी बहाने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि ढाई साल बीतने के बाद भी सरकार जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की जांच पूरी नहीं कर पाई है। अशोक तंवर दिल्ली के मुंडका से मेट्रो में सवार होकर बहादुरगढ़ पहुंचे थे। यहां से समर्थकों के काफिले के साथ गढ़ी सापला के लिए रवाना हुए। जहां से साइकिल यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत हुई है। साइकिल यात्रा का तीसरा चरण 22 जुलाई को कलानौर में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। क्योंकि भाजपा सरकार फेल हो गई है और इनेलो लोगों के मन से उतर चुकी है।
उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के जरिए वे लोगों के घर तक पहुंच रहे हैं और अपने पुराने कार्यकर्ताओं को भी साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों के केंद्रीय नेताओं से मिलने के सवाल पर भी तंवर ने कहा किउनकी तारीफ करने के लिए ही विधायक केंद्रीय नेतृत्व के पास जाते हैं। अशोक तवर का बहादुरगढ़ के कांग्रेस नेता राजेश जून के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस प्रदेश के 10 लोकसभा और 80 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी।