Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 13 May, 2018 01:52 PM
प्रदेश सरकार भले ही महिला सुरक्षा के लाख दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आए दिन प्रदेश में महिलाओं के छेड़छाड़ व बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में सरकार के दावों की पोल खुलती नज़र आ रही है। पानीपत के गाव बिंझौल में विधवा महिला के...
पानीपत(अनिल कुमार): प्रदेश सरकार भले ही महिला सुरक्षा के लाख दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आए दिन प्रदेश में महिलाओं के छेड़छाड़ व बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में सरकार के दावों की पोल खुलती नज़र आ रही है। पानीपत के गाव बिंझौल में विधवा महिला के साथ उसके जेठ अौर ससुर ने छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल किया गया। महिला का सामान्य अस्पताल में उपचार करवाया गया। पीड़िता ने पुलिस के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
गांव बिंझौल में एक विधवा महिला से उसके ही जेठ वससुर द्वारा हैवानियत की गई। जिस वक्त महिला घर में अकेली थी, उसी समय उसके जेठ व ससुर घर में बदनीयती से घुसे और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर उस पर लाठी से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। छेड़छाड़ के दौरान महिला के कपड़े भी फाड़े गए। पीड़ित विधवा महिला का ससुर उसके साथ नाजायज संबंध बनाना चाहता है।
महिला का आरोप है कि उसका ससुर व जेठ उस पर गलत नज़र रखते हैं। इससे पहले भी वह कई बार ऐसी हरकत कर चुके हैं ,लेकिन समाज में बेज्जती न हो इसके डर से महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं दी थी। जब अब बर्दास्त की हद हो गई तो महिला ने अपने जेठ व ससुर के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दी है। फ़िलहाल पुलिस द्वारा मामले की उचित कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।