Edited By Isha, Updated: 15 Feb, 2020 11:05 AM
हरियाणा के बजट से पहले स्वराज इंडिया ने मुहिम जारी की है। इसके तहत स्वराज के कार्यकत्र्ता विधायकों को अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सूची सौंपेंगे,ताकि विधायक प्री बजट पर होने वाली 3 दिन की
चंडीगढ़: हरियाणा के बजट से पहले स्वराज इंडिया ने मुहिम जारी की है। इसके तहत स्वराज के कार्यकत्र्ता विधायकों को अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सूची सौंपेंगे,ताकि विधायक प्री बजट पर होने वाली 3 दिन की चर्चा में उन समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकें। स्वराज इंडिया के महासचिव दीपक लांबा ने बताया कि मुहिम के माध्यम से मुख्यमंत्री तक हर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी पहुंच सकेगी।
उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश के कर्जे में 132 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2013-14 में जहां प्रति व्यक्ति पर 28,778 रुपए कर्ज था वह वर्ष 2018-19 मे बढ़कर 63,078 रुपया हो गया है।
स्वराज इंडिया के जन किसान आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष युद्धवीर सिंह अहलावत ने कहा कि सतलुज यमुना कैनाल के लिए 100 करोड़ रखे गए थे परंतु इस मद से एक भी रुपए कैनाल के लिए नहीं लगाया गया। सच तो यह है कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने इस विवाद के निपटारे हेतु प्रधानमंत्री से समय मांगना भी उचित नहीं समझा।