जातिवाद के नाम पर प्रदेश को तोडऩे वाली सरकार से जनता दुखी: सुरजेवाला

Edited By Shivam, Updated: 29 Dec, 2018 04:55 PM

surjevala said people are unhappy with state breaking government

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उकलाना में खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता जातिवाद से उब चुकी है। खट्टर सरकार ने जातिवाद के नाम पर प्रदेश को तोडऩे का काम किया है, सबका उत्पीडऩ हो रहा है, सभी लोग इस...

उकलाना (पासाराम): कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उकलाना में खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता जातिवाद से उब चुकी है। खट्टर सरकार ने जातिवाद के नाम पर प्रदेश को तोडऩे का काम किया है, सबका उत्पीडऩ हो रहा है, सभी लोग इस सरकार से दुखी हैं। सुरजेवाला शनिवार को उकलाना में कांग्रेस नेता बृजलाल बहलबलपुरिया के आवास पर पहुंचे थे, यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरजेवाला का स्वागत किया।

सुरजेवाला ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी में मेहनत करने पर बृजलाल बहबलपुरिया की पीठ थपथपाई और कहा कि ऐसे मेहनती लोगों को ही कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में टिकटें देकर मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि उकलाना, बरवाला, जींद, नरवाना, उचाना की जनता ने उन्हें हमेशा हर घड़ी में साथ लेकर आगे बढ़ाने का काम किया है। इलाके की राजनीतिक मदद से आगे बढ़ा हूं, इसलिए इस इलाके का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि जैसे तीन राज्यों में बदलाव आया है, उससे भी बड़ा बदलाव हरियाणा में आएगा।

PunjabKesari, randeep singh Surjewala

ग्रुप डी का पेपर खट्टर सरकार का पूरा मंत्रीमंडल भी पास नहीं कर सकता: सुरजेवाला
सुरजेवाला ने कहा कि ग्रुप डी का पेपर बहुत कठिन था। इस ग्रुप डी के पेपर को खट्टर का पूरा मंत्रीमंडल भी पास नहीं कर सकता है। बच्चों को परेशान किया गया। पुलिस भर्ती में भी बच्चों को परेशान किया जा रहा है। तीन युवकों की मौत तक हो चुकी है। भाजपा सरकार में नौकरियां नीलाम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कर्ज माफी से भाग रही है। जब सरकार एक लाख करोड़ का कर्ज ले सकती है तो फिर दस लाख का कर्जा माफ क्यों नहीं किया जा रहा है? यदि सरकार चाहे तो दो किस्तों में कर्ज को माफ किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री के पंजाबी पर होने पर की कड़ी टिप्पणी
सुरजेवाला ने सीएम खट्टर द्वारा निगम चुनावों में पंजाबी मुख्यमंत्री कहने पर कहा कि मुख्यमंत्री की कोई जाति नहीं होती है, जातिपाति के आधार पर वोट लेने वालों के लंबे सपने पूरे नहीं होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!