Edited By Shivam, Updated: 24 Jul, 2021 07:55 PM
प्रदेश का दौरा कर रहे भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुखविंदर मोड़ी आज रेवाड़ी जिला के कोसली विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने किसान मोर्चा के सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुखविंदर...
कोसली (मोहिंदर): प्रदेश का दौरा कर रहे भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुखविंदर मोड़ी आज रेवाड़ी जिला के कोसली विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने किसान मोर्चा के सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुखविंदर मोड़ी ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता उन्हें जागरूक कर योजनाओं की जानकारी दें ताकि जरूरतमंद किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून जब पास हुए थे तब राकेश टिकैत देश के कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के निवास पर उनका धन्यवाद करने पहुंचे और उन्होंने कहा कि मैं मोदी सरकार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे पिता बाबा धर्म सिंह टिकैत का सपना पूरा किया, लेकिन आज राकेश टिकैत अपने पिता के पद चिन्हों पर ना चलकर स्वार्थ की और चले गए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने स्थानीय मंत्रियों से बात नहीं करते जबकि हरियाणा में आपसी भाईचारा खराब करने पर उतारू हो रहे हैं, उन्होंने हरियाणा में इस आंदोलन के जरिए भाई को भाई से लड़वाने का काम किया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)