संत निरंकारी जैसे समागमों से ही होता है मानव जाति का विकास: खट्टर(VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 25 Nov, 2018 12:00 PM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निरंकारी मंडल द्वारा पहला समागम हरियाणा की पावन धरती पर करने पर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा इन समागमों

सोनीपत(ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निरंकारी मंडल द्वारा पहला समागम हरियाणा की पावन धरती पर करने पर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा इन समागमों से ही मानव जाति का विकास होता है। समागम सुनने से मन का भाव बदलता है। 

एक बार भाव बदल गया और मन भगवान के चरणों में लीन हो गया तो भाग्य बदलते देर नहीं लगेगी। हमें प्रभु का स्मरण सच्चे मन से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाते हैं। समागम से ही ज्ञान मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य जिस भावना व कामना के साथ प्राण त्यागता है, आगे का जन्म उसी के अनुसार मिलता है। उन्होंने कहा कि समागमों से मनुष्य का जीवन बदलता है। 

कलियुग में मानव को रास्ता दिखाने का काम समागम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन सरकार की नीतियों को आगे बढ़ा रहा है। सरकार भी मिशन के साथ मिलकर चल रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!