बराला का कांग्रेस पर कटाक्ष- भ्रष्टाचार व परिवारवाद के चलते देश की सबसे बड़ी पार्टी हो रही छोटी(VIDE

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Mar, 2020 06:53 PM

रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए रायशुमारी करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद की वजह से देश की सबसे बड़ी पार्टी अब छोटी होती जा रही...

रोहतक(दीपक): रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए रायशुमारी करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद की वजह से देश की सबसे बड़ी पार्टी अब छोटी होती जा रही है। क्योंकि यह केवल स्वार्थ की राजनीति में जुटे हुए लोग हैं और इसका उदाहरण हरियाणा में कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्यसभा की टिकट दीपेंद्र हुड्डा को दिया जाना भी यही दर्शाता है। क्योंकि यहां पर भी परिवारवाद को बढ़ावा देने के चलते इस तरह की कार्रवाई की गई है। 

बराला ने कहा कांग्रेस पार्टी ने देश में बहुत लंबे समय तक राज किया और यह देश की सबसे बड़ी पार्टी थी। लेकिन जिस तरह से भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला इस पार्टी में बढ़ रहा है, उससे पार्टी सिकुडऩा शुरू हो गई है और उसी का उदाहरण है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार अल्पमत में आ गई। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसी परिवारवाद का उदाहरण हरियाणा में भी देखने को मिला। जिस तरह से राज्यसभा की टिकट भूपेंद्र हुड्डा ने अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को दिलवाई है, उससे परिवारवाद को ही बढ़ावा मिला है। वहीं विधायकों को बंधक बनाने के मध्य प्रदेश कांग्रेस के आरोपों पर बराला बोले यह परंपरा भारतीय जनता पार्टी की नहीं है, ऐसे काम सिर्फ कांग्रेस के शासनकाल में ही हुआ करते थे।

बता दें कि सुभाष बराला आज रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद अब जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रायशुमारी के लिए एक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने करोना वायरस के संक्रमण को लेकर कहा कि भारत सरकार और हरियाणा सरकार हर संभव कदम उठा रही हैं। ताकि यह संक्र मण ना बढे। इससे लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, सिर्फ कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!