Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Dec, 2017 07:00 PM
मंगलवार को नगर परिषद जींद के उप प्रधान पद के चुनाव में सुभाष जांगड़ा ने 17 वोट हासिल कर सीमा देवी को 2 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की है। गौरतलब है कि लगभग एक महीना पहले 26 पार्षदों ने विनोद विनोद आसरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कर उनको उप...
जींद(सुनील मराठा): मंगलवार को नगर परिषद जींद के उप प्रधान पद के चुनाव में सुभाष जांगड़ा ने 17 वोट हासिल कर सीमा देवी को 2 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की है। गौरतलब है कि लगभग एक महीना पहले 26 पार्षदों ने विनोद विनोद आसरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कर उनको उप प्रधान पद से हटाया था और आज नए उप प्रधान का चुनाव था।
आपको बता दें कि, प्रदेश भाजपा के सचिव जवाहर सैनी की धर्मपत्नी और नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम देवी की अगुवाई में रविवार को 26 पार्षदों ने सीमा देवी के नाम पर मुहर लगाई थी। इस चुनाव में रोचक बात यह रही कि मंगलवार को अचानक पासा पलटा और विपक्षी सुभाष जांगड़ा ने अप्रत्याशित रूप से 17 वोट हासिल की और जीत प्राप्त कर ली। अपनी जीत के बाद सुभाष जांगड़ा ने कहा कि वह नगर परिषद में शहर के विकास को प्राथमिकता देंगे और इमानदारी से अपना अपनी जिम्मेवारी पूरी करेंगे।