CAA को लेकर BJP चलाएगी अभियान, जनता से नेता करेंगे सीधा संवाद: सुभाष(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 24 Dec, 2019 12:00 PM

हरियाणा में नागरिकता संशोधन कानून की भ्रांतियां दूर करने के लिए भाजपा प्रदेश स्तरीय जागरूकता अभियान चलाएगी। पार्टी ने इसके जरिए जन-जन तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। लोगों तक पहुंचकर विपक्ष के दुष्प्रचार की काट की जाएगी। अभियान चलाने को लेकर सोमवार को...

दिल्ली(कमल कांसल): हरियाणा में नागरिकता संशोधन कानून की भ्रांतियां दूर करने के लिए भाजपा प्रदेश स्तरीय जागरूकता अभियान चलाएगी। पार्टी ने इसके जरिए जन-जन तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। लोगों तक पहुंचकर विपक्ष के दुष्प्रचार की काट की जाएगी। अभियान चलाने को लेकर सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा के संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी हिस्सा लिया। 

अभियान को सफल बनाने के लिए तीन स्तरीय समिति प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ व प्रदेश सचिव मुकेश गौड़ की अध्यक्षता में गठित की गई है। समिति जागरूकता अभियान की तैयारियों पर नजर रखेगी। शहर के हर वार्ड और प्रदेश के हर गांव तक जनता से भाजपा नेता सीधा संवाद करेंगे। 

अलग-अलग टीमें बनाकर आम जनता, खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों, किसानों तक पहुंचाया जाएगा। 26 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय बैठक रोहतक में बुलाई गई है। इसमें सभी मंत्री, एमएलए, सांसद, चेयरमैन, जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। इसमें अभियान का खाका खींचा जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि 30 दिसंबर से ट्विटर के जरिए हरियाणा में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूकता अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। 

पहली से 20 जनवरी तक जागरूकता अभियान के दौरान जनवरी के पहले सप्ताह में अलग-अलग स्तर पर लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा। जनता से सीधे संवाद की जिम्मेदारी महामंत्री और सांसद संजय भाटिया पर रहेगी। जागरूकता अभियान के अंतिम चरण में प्रदेश में जिला स्तर पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 

भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में तिरंगा झंडों के साथ रैलियां निकालेंगे। रैलियों के संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल की रहेगी। हरियाणा में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कोई बड़ा विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है। इसके लिए जनता, पुलिस प्रशाशन और सरकार बधाई की पात्र है।

महात्मा गांधी, मनमोहन गलत थे या सोनिया-कांग्रेस गलत
कांग्रेस के सत्याग्रह पर सुभाष बराला ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार होता है तो भारत उन्हें लेगा, कुछ ऐसा ही डॉ. मनमोहन सिंह ने भी संसद में कहा था। अब भूपेंद्र हुड्डा बताएं या तो उनकी नजर में महात्मा गांधी और मनमोहन सिंह गलत थे या फिर सोनिया गांधी या कांग्रेस गलत है। विपक्ष कानून को लेकर लोगों को गुमराह कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!