हरियाणवी सियासत में मास्टर स्ट्रोक लगा गए अमित शाह

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Aug, 2017 11:17 AM

stroke amit shah in haryana state

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में जोश तो भरा ही, साथ ही मनोहर लाल खट्टर सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल की सफलता पर मोहर भी लगाई।

हिसार (संजय अरोड़ा):भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में जोश तो भरा ही, साथ ही मनोहर लाल खट्टर सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल की सफलता पर मोहर भी लगाई। इसके अलावा उन्होंने चुनाव खट्टर के नेतृत्व में लड़ने की बात कहकर गैर जाट कार्ड खेलते हुए मास्टर स्ट्रोक लगाया है। शाह ने बाल सी.एम. खट्टर के पाले में डालते हुए उन्हें राजनीतिक चौके-छक्के लगाने के लिए खुली पिच दी है। मगर उनके आगमन से कई चीजें साफ हो गई हैं कि जहां नेतृत्व परिवर्तन पर पूर्णविराम लग गया है।
PunjabKesari
ऐसे माहौल को हवा देने वालों को भी शाह ने आंख के इशारे से समझा दिया है कि अब ऐसा नहीं चलेगा। इस 3 दिवसीय दौरे में शाह छोटे से लेकर पार्टी के बड़े नेता तक सीधे रू-ब-रू हुए। हालांकि उनके आगमन से पूर्व प्रदेश भाजपा के नेताओं में तरह तरह की बातों ने एक अलग माहौल बनाया था। हर कोई इस दौरे में अपना ‘स्वार्थ’ साधने में भी एड़ी चोटी का जोर लगाता दिखा, लेकिन शाह ने हरियाणा में एंट्री करते ही जैसे ही सरकार का रिपोर्ट कार्ड देखा तो उससे प्रभावित हो उन्होंने खुले शब्दों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ही हरियाणा का अगला ‘कप्तान’ घोषित कर दिया। यानी अगला विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। भाजपा के शाह के इस फैसले ने हालांकि कई को ‘बैकफुट’ पर ला दिया, मगर नेतृत्व की बात घोषित होते ही प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों में भी आने वाले दिनों में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
PunjabKesari
हारी-जीती सीटों पर जुटाई जानकारी
राजनीति में चाणक्य के रूप में पहचाने जाने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मिशन 2019 के लिए अब राज्य दर राज्य दस्तक दे रहे हैं। हर राज्य में 2 या 3 दिन का उन्होंने शैड्यूल बनाया है। इसी मिशन के क्रम में वे 3 दिनों तक हरियाणा में डटे रहे। उन्होंने यहां पार्टी के छोटे कार्यकत्र्ता से लेकर अहम ओहदेदारों से चर्चा कर पूरा फीडबैक लिया। नेतृत्व परिवर्तन के संशयों पर छाए बादलों को दूर किया तो आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार हारी सीटों पर विजय कैसे और जीती हुई सीटों पर विजय बरकरार रखने के भी टिप्स दिए।
PunjabKesari
शाह की शाबाशी से बढ़ा खट्टर का कद
दरअसल, अमित शाह का आगमन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लिए फायदेमंद रहा, क्योंकि पिछले 3 साल से चल रही सरकार का रिपोर्ट कार्ड शाह को भाया। शाह ने उनके नेतृत्व को देखते ही आगामी चुनाव के लिए ‘लीडर’ घोषित किया। सरकार की उल्लेखनीय नीतियों व कार्यप्रणाली से जहां शाह ने खट्टर की तारीफों के पुल बांधे और संगठन व सरकार में अड़चन डालने वालों को नसीहत का पाठ पढ़ाया। यही नहीं शाह के पीठ थपथपाए जाने से सी.एम. मनोहर लाल खट्टर का प्रदेश की राजनीति में कद बढ़ा है, वहीं वे इन 3 वर्षों में भाजपा हाईकमान का विश्वास जीतने में भी कामयाब रहे। 

इन बातों से खुश हुए शाह
अमित शाह इस दौरे के दौरान पार्टी नेताओं के साथ साथ सियासी गलियारे में जहां आगामी चुनाव को लेकर तस्वीर साफ कर गए, वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने जिक्र किया कि खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार की सभी नीतियों से वे प्रभावित हैं, मगर सरकार की पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर अंकुश की कोशिश, मुख्यमंत्री की सादगी और शराफत व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को धरातल पर वास्तविक रूप प्रदान करना सर्वोत्तम है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि अब हरियाणा में बेटी पलने के साथ-साथ पढ़ भी रही है।

विपक्ष में अब होगा मंथन
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा कई दृष्टिकोण से कारगर रहा है। इसके अलावा उन्होंने नेतृत्व के मुद्दे पर भाजपा का चुनावी चेहरा घोषित कर गैर जाट कार्ड खेला तो वहीं अब इससे विपक्षी दलों में मंथन तेज होने की संभावना है कि आखिर वे अब भाजपा की इस रणनीति का जवाब किस कारगर ढंग से दे सकें। 
PunjabKesari
सप्ताह में 2 दिन चंडीगढ़ बैठेंगे सभी मंत्री:शाह
रोहतक:भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हरियाणा मंत्रिमंडल के सभी सदस्य राजधानी चंडीगढ़ में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और बुधवार को प्रात: 10 बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध करेंगे। सभी मंत्री अपने कार्यालय में तब तक 
उपलब्ध रहेंगे, जब तक सभी कार्यकर्ताओं की बात सुन नहीं ली जाती। इन 2 दिन म्ं सभी मंत्री अपने कार्यालय में ही भोज भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से जानकारी व उनकी सम्स्याओं का समाधान करने के लिए वे माह में एक दिन अपने संबंधित जिला में आएंगे। 
PunjabKesari
एक-एक वायदा पूरा कर रही सरकार: सी.एम.
रोहतक: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को 3 साल होने वाले हैं। भाजपा ने जनता से जो वायदे किए हैं उन्हें एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को लोगों ने मान्यता दी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों के बीच कही।  उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रणाली व व्यवस्था को बदलने का काम सरकार ने किया है। उनके शुरू के 2 महीने परिचयात्मक थे, 2 साल जनता से मिलना और मांगों को जानना था और अब 2 दिन का जिला केंद्र में उनका प्रवास का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें से 8 जिले अब तक वे पूरे कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!