सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी, समर्थन देने पहुंचे सीआईटू नेता

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 13 May, 2018 03:57 PM

strike of clean workers continues for 5th day

गोहाना में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी है। सीआईटू के नेताओं ने हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि आज पांच दिन बाद भी सरकार का कोई नेता व अधिकारी हड़ताल कर रहे...

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी है। सीआईटू के नेताओं ने हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि आज पांच दिन बाद भी सरकार का कोई नेता व अधिकारी हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बात करने नहीं पंहुचा है। अगर सरकार ने 14 मई तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो उसके बाद हड़ताल कर रहे कर्मचारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसके साथ-साथ प्रदेश में सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरूआत करेंगे। 
PunjabKesari
कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले ठेका प्रथा खत्म करने के साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही थी। बीजेपी को सत्ता में आए आज चार साल होने को है सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाए उनको हटाने पर लगी हुई है। जिसके चलते सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारी पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सामान काम समान वेतन व हटाए गए फायर बिर्गेड के कच्चे कर्मचारियों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!