3 महीने से धरने पर बैठे रेहड़ी फड़ी वालों ने किया हवन, दुकान लगाने की मांगी इजाजत

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 26 Jul, 2023 04:02 PM

street vendors sitting on dharna for 3 months performed havan

शहर में रेहड़ी फड़ी वाले 3 महीनों से रेहड़ी फड़ी लगाने के लिए 40 दिन से धरने पर है। वहीं आज धरनारत लोगों ने विधायक की सदबुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया और रेहड़ी फड़ी लगाने की मांगी की।

अंबाला(अमन): शहर में रेहड़ी फड़ी वाले 3 महीनों से रेहड़ी फड़ी लगाने के लिए 40 दिन से धरने पर है। वहीं आज धरनारत लोगों ने विधायक की सदबुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया और रेहड़ी फड़ी लगाने की इजाजत मांगी।

बता दें कि अंबाला की कपड़ा मार्किट से रेहड़ी फड़ियाँ प्रशासन द्वारा 3 महीने पहले हटवा दी गई थी। जिसको लेकर रेहड़ी फड़ी वाले 40 दिन से धरने पर हैं। आज धरने को 40 दिन होने पर रेहड़ी फड़ी वालों ने विधायक की सद्बुद्धि के लिए दूसरा सद्बुद्धि हवन यज्ञ किया और रेहड़ियां लगाने की इजाजत मांगी। रेहड़ी फड़ी वालों ने कहा वे सिर्फ नाले पर रेहड़ी फड़ी लगाने की इजाजत मांग रहे हैं, लेकिन विधायक उनकी मांग पर गौर नहीं कर रहे। प्रशासन को समझ आ चुका है कि गरीब लोग परेशान हो रहे हैं, मगर विधायक न जाने क्यों हठ कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें रोजगार की दिक्क्त आ गई है। उनके बच्चों के नाम स्कूलों से कट गए हैं। उनके पास फीस देने तक के पैसे नहीं है।

हवन यज्ञ के दौरान इस दौरान जजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी और हजपा प्रवक्ता राज कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे और रेहड़ी फड़ी वालों को राशन भी वितरित किया। उन्होंने कहा पिछले 3 महीनों से यह रोजगार के लिए बैठे हैं लेकिन विधायक उनकी सुन नही रहे। आज इन गरीब परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन को सद्बुद्धि तो आ गई, लेकिन विधायक को सद्बुद्धि नहीं आई है। जिसके लिए दूसरा सद्बुद्धि हवन करना पड़ा। उन्हें इन गरीब लोगों की आवाज को सुनना चाहिए।  

                   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!