मासूमियत का गला घोंट रही हैवानियत

Edited By Deepak Paul, Updated: 03 Jun, 2018 09:40 AM

stoicism of innocence

हैवानों को सबक सिखाने के लिए भले ही प्रदेश सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप करने वालों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान कर दिया हो लेकिन प्रदेश में बढ़ रहे रेप और गैंगरेप के मामले यह साबित कर रहे हैं कि हैवानों को इस कानून का भी कोई...

अम्बाला(वत्स, मीनू): हैवानों को सबक सिखाने के लिए भले ही प्रदेश सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप करने वालों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान कर दिया हो लेकिन प्रदेश में बढ़ रहे रेप और गैंगरेप के मामले यह साबित कर रहे हैं कि हैवानों को इस कानून का भी कोई डर नहीं है। शर्मसार बात यह है कि अब नन्ही और दुधमुंही बच्चियों को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। हैवान मासूमों को जघन्य अपराध के बाद मौत की नींद सुला रहे हैं। 

मई माह से लेकर अब तक प्रदेश में रेप और गैंगरेप के मामले औसतन 3 प्रतिदिन हो रहे हैं। 29 व 30 मई को गुरुग्राम में 2 दिन में ऐसे 4 केस दर्ज हुए हैं। सोहना में एक मामा ने अपनी 5 साल की मासूम भांजी को हवस का शिकार बना डाला। गुरुग्राम, मेवात और फरीदाबाद में हाल ही में जो रेप के मामले सामने आए हैं उनमें अधिकांश बच्चियों की उम्र 10 साल से कम है। 

जींद में 30 मई को एक 5 साल की बच्ची को दुकानदार के बेटे ने हवस का शिकार बना डाला। 21 मई को गुरुग्राम में एक मूक-बधिर महिला व यमुनानगर में विक्षिप्त महिला को भी हैवानों ने नहीं बख्शा। 14 मई को गुरुग्राम में ही एक 5 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया। अब फरीदाबाद में 4 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इनमें से कई मामलों में तो हैवानों ने बच्चियों को हवस का शिकार बनाने के बाद मौत के घाट उतार दिया। प्रदेश सरकार ने रेप के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कानून में बदलाव कर फांसी की सजा का प्रावधान किया था। इसके बावजूद दरिंदों में इसका कोई खौफ पैदा नहीं हुआ है। सरकार रेप की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही। 

अप्रैल माह तक दुष्कर्म के मामले
माह       गैंगरेप    गिरफ्तारी    दुष्कर्म    गिरफ्तारी
जनवरी     13         13             97                55
फरवरी      7            4              93               56
मार्च         14         12            107               53
अप्रैल      10           6             105               59

बी.एस. संधू, डी.जी.पी., हरियाणा
पुलिस पूरे प्रदेश में गैंगरेप और रेप के मामलों पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। महिला हैल्पलाइन को अलर्ट किया गया है। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हुए हैं। 

दुष्कर्म एवं गैंगरेप की घटनाओं पर एक नजर
1. 13 जनवरी, 2018 को 15 वर्षीय किशोरी का अद्र्धनग्र शव जींद जिले की नहर के किनारे मिला। लड़की 9 जनवरी से कुरुक्षेत्र से लापता थी। उसके साथ नृशंस ढंग से दुष्कर्म किया गया था, उसके निजी अंग पूरी तरह से कुचले गए थे और आंतरिक अंग फट गए थे। 
2 .14 जनवरी को पिंजौर के निकट हुई घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति ने 10 वर्षीय बच्ची के गुप्तांग में लकड़ी की कोई चीज घुसा दी। 
3. 15 जनवरी, 2018 को वल्लभगढ़ में 22 वर्षीय युवती से चलती कार में गैंगरेप किया गया। आरोपी लड़की को 2 घंटे कार में लेकर ही दुष्कर्म करते रहे
4. 16 जनवरी को हिसार जिले की एक कालोनी में 15 वर्षीय किशोर ने साढ़े 3 वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 
5. 18 जनवरी को 20 वर्षीय विवाहित महिला से फतेहाबाद जिले के एक गांव में 2 व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
6. 18 जनवरी, 2018 को 15 वर्षीय युवती से किशोरों ने गैंगरेप किया।
7. पानीपत जिले के मकलौडा पुलिस स्टेशन के अधीन गांव में 11 वर्षीय दलित बच्ची की 2 पड़ोसियों द्वारा दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई।
यसिरसा में शादी की पहली रात ही पति, ससुर एवं ननदोई ने शराब के नशे में दुल्हन का गैंगरेप किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!