Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Nov, 2017 04:45 PM
राजा राम गली स्थित बबलू गारमैंट से चोरों ने लाखों के ब्रांडेड कपड़े चुरा लिए। चोर 1 लाख रुपए नकद पर भी हाथ साफ कर गए। संचालक को मामले की जानकारी उनके सेलमैन ने दी। उधर सूचना पाते ही सिटी एस.एच.ओ. डाक्टर सुनील रावत, व अन्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने...
यमुनानगर(हरिंदर सिंह): राजा राम गली स्थित बबलू गारमैंट से चोरों ने लाखों के ब्रांडेड कपड़े चुरा लिए। चोर 1 लाख रुपए नकद पर भी हाथ साफ कर गए। संचालक को मामले की जानकारी उनके सेलमैन ने दी। उधर सूचना पाते ही सिटी एस.एच.ओ. डाक्टर सुनील रावत, व अन्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों फ्लोर व छत का निरीक्षण किया। इसके बाद फिंगर प्रिंट के लिए एफ.एस.एल. को भी मौके पर बुलाया गया। उधर शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
दीवार में सुराख किया और खोल दिया गेट
संचालक सुरेंद्र सलूजा ने बताया कि ग्राऊंड फ्लोर पर लेडिज रेडीमेड कपड़ों का काम है। फर्स्ट फ्लोर पर जैंट्स के लिए रेंज है। इससे ऊपर छत है और इसे एक गेट लगाकर बंद किया गया है। चोरों ने गेट के साथ एक दीवार पर छोटा सा सुराख किया और इसमें हाथ डालकर गेट खोल लिया। इसके बाद दोनों फ्लोर पर सभी रैक खंगाल डाले। साढ़े 4 लाख से अधिक कीमत के ब्रांडेड कपड़े चुरा लिए। इसके अलावा 2 गल्लों व एक दानपात्र से लगभग एक लाख की नकदी चुरा ले गए।
ड्राईफ्रुट भी खाया और जैकेट भी फैंके गए
चोर इस कदर तसल्ली में थे कि उन्होंने काफी समय शोरूम में बिताया। शेरवानी पहनकर देखी। वे जाते-जाते अपनी पुरानी जैकेट फैंक गए जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा दोनों फ्लोर पर अकेला-अकेला कपड़ा बिखरा हुआ था। उधर पुलिस जांच में यह भी जांच में सामने आया कि शोरूम के सभी कैमरा बंद थे। करीब 32 कैमरा यहां लगे हैं। उधर पुलिस के पूछने पर संचालक का जवाब था कि शॉर्ट-सर्किट के डर से उन्होंने कैमरे बंद किए थे। पुलिस टीम बनाकर चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।