CM सिटी में गरजे प्रदेश के कम्प्यूटर लैब अटैंडैंट, आज चंडीगढ़ में बैठक करेंगे कंप्यूटर लैब अटैंडैंट

Edited By Isha, Updated: 27 Jul, 2022 09:03 AM

state s computer lab attendant roared in cm city

कम्प्यूटर लैब अटैंडैंट वैल्फेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश भर के कम्प्यूटर लैब अटैंडैंट सी.एम. सिटी में गरजे। सभी करनाल के कर्ण पार्क में इकट्ठ हुए। जिनका नेतृत्व राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत और प्रदेश महासचिव सुनील राणा ने किया। सुबह

करनाल: कम्प्यूटर लैब अटैंडैंट वैल्फेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश भर के कम्प्यूटर लैब अटैंडैंट सी.एम. सिटी में गरजे। सभी करनाल के कर्ण पार्क में इकट्ठ हुए। जिनका नेतृत्व राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत और प्रदेश महासचिव सुनील राणा ने किया। सुबह 11 बजे सैंकड़ों की संख्या में कम्प्यूटर लैब अटैंडेंट अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्ण पार्क में पहुंचे। यहां से 2 बजे मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया। करनाल प्रशासन ने उन्हें अंबेदकर चौक पर ही रोक लिया। करीब 2 घंटे तक जिला प्रशासन और कम्प्यूटर लैब अटैंडैंट में खींचातानी चलती रही। कम्प्यूटर लैब अटैंडैंट ने अपनी रणनीति बदलते हुए डी.सी. ऑफिस की और रुख कर दिया। इससे करनाल प्रशासन के हाथ- पैर फूल गए।

करनाल एस.डी.एम. अनुभव मेहता ने डी.सी. ऑफिस से पहले सड़क पर उन्हें रोक लिया। एस.डी.एम. ने सरकार से बातचीत का न्यौता दिया। एस.डी.एम. ने कहा कि आगामी 27 जुलाई को सचिवालय चंडीगढ़ में ए.पी.एस. सी.एम. अमित अग्रवाल से आधिकारिक बैठक होगी। जिसमें 6 सदस्यीय शिष्टमंडल सुरेंद्र प्योंत, सुनील राणा, पोनिक मोर, रिंकू जांगड़ा, प्रदीप शर्मा और हवा सिंह मेहला बैठक में शामिल होने के लिए जाएंगे। राज्यप्रधान सुरेंद्र प्योंत, राज्य उपप्रधान अजैब रानू, महिला अध्यक्ष सुषमा मलिक, प्रदीप खांडा, सुखबीर करोड़ा ने कहा कि शिक्षा विभाग कम्प्यूटर लैब अटैंडैंट की मांगों को अनदेखा कर रही है। इसलिए मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!