सोनीपत : पति ने पत्नी को डीजल डालकर जलाया, PGI रोहतक में इलाज के दौरान हुई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Dec, 2020 09:30 AM

sonipat husband burnt his wife with diesel pgi died during treatment in rohtak

गांव बड़वासनी में पति ने पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की पी.जी.आई. रोहतक में मौत हो गई। गांव बड़वासनी की रहने वाली स्वीटी (24) को गंभीर रूप से झुलसने के कारण शुक्रवार देर शाम पी.जी.आई. रोहतक में भर्ती करवाया गया...

सोनीपत (ब्यूरो) : गांव बड़वासनी में पति ने पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की पी.जी.आई. रोहतक में मौत हो गई। गांव बड़वासनी की रहने वाली स्वीटी (24) को गंभीर रूप से झुलसने के कारण शुक्रवार देर शाम पी.जी.आई. रोहतक में भर्ती करवाया गया था।

महिला ने पी.जी.आई. में न्यायाधीश के सामने दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसके पति भूपेंद्र ने उस पर डीजल डालकर आग लगा दी जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। पी.जी.आई. में न्यायाधीश के सामने बयान दर्ज करवाने के बाद महिला बेसुध हो गई। वह आग लगाने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दे सकी। बाद में उसकी मौत हो गई। सदर थाना सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। महिला के बयान के आधार पर सदर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही जलाने के कारणों का पता लग सकेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!