दामाद ने ससुराल में चलाई गोलियां, मनमुटाव के चलते दोस्तों के साथ मिल की फायरिंग

Edited By Isha, Updated: 24 Nov, 2021 12:18 PM

son in law fired bullets at in laws  house

विधा नगर में आज एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ससुराल में  हवाई फायर कर दिए। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो डीएसपी वीरेंद्र सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। आरोपी के ससुर की शिकायत पर पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है।

भिवानी(अशोक): विधा नगर में आज एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ससुराल में  हवाई फायर कर दिए। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो डीएसपी वीरेंद्र सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। आरोपी के ससुर की शिकायत पर पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है।

डेढ़ महीने से पत्नी रह रही मायके 
घटना देर शाम की बताई जा रही है। सूबेदार सत्यवीर सिंह ने पुलिस को दी जनकारी में बताया कि उसकी छोटी बेटी कविता की शादी 2003 में लाखनमाजरा रोहतक निवासी रविन्द्र के साथ किया था। रविन्द्र डॉक्टर है और आरोप है कि रविन्द्र उनकी बेटी को परेशान करता था। कविता पहले भी काफी दिन अपने मायके रहती रही है। अब भी पिछले डेढ़ महीने से वह यही रह रही है।

PunjabKesari
साथियों के साथ मिलकर चलाई गोलिया 
सेवानिवृत्त सूबेदार सत्यवीर ने बताया की ससुराल वालों से परेशान होकर कविता अपने मायके में रहने लगी थी। आज उसके जमाई पहले दोपहर को भिवानी विद्यानगर स्थित उनके मकान में आये थे। किसी बात को लेकर कविता व उनका विवाद हो गया। एक बार रविन्द्र चले गए थे फिर दुबारा अपने कुछ साथियों के साथ आये तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसने दो गोलियां हवा में चलाई जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

क्या कहना है पुलिस का 
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। मामले की तफ्तीश कर रहे सब इंस्पेक्टर रणवीर ने बताया कि पति पत्नी के विवाद में गोलियां चलाई जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण गोलियों के खोल नहीं मिले है मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
 

हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!