Edited By Isha, Updated: 15 May, 2021 01:00 PM
पहाड़ों में हुई बारिश से यमुना नदी के नगली घाट पर आवाजाही के लिए बना अस्थाई पुल का कुछ हिस्सा टूटकर पानी में बह गया है जिससे क्षेत्र का संपर्क उत्तर प्रदेश से कट गया है। अस्थाई पुल बह जाने से क्षेत्र व यूपी के लोगों की
रादौर (कुलदीप सैनी ): पहाड़ों में हुई बारिश से यमुना नदी के नगली घाट पर आवाजाही के लिए बना अस्थाई पुल का कुछ हिस्सा टूटकर पानी में बह गया है जिससे क्षेत्र का संपर्क उत्तर प्रदेश से कट गया है। अस्थाई पुल बह जाने से क्षेत्र व यूपी के लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। क्षेत्र के लोग यमुना नदी पार स्थित अपने खेतों में जाने के लिए उत्तर प्रदेश के सड़क के रास्ते लगभग 55 किलोमीटर का सफर तय कर रहे है।
स्थानीय ग्रामीण सर्वजीत ने बताया कि पहाड़ों में बारिश होने के बाद यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। जिससे नगली घाट का अस्थाई पुल का कुछ हिस्सा पानी में बह गया है, जिससे आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। अब किसान अस्थाई पुल टूटने से अपनी जान जोखिम में डालकर पैदल यमुनानदी पार कर रहे है। मौके पर यमुना नदी पार करने के लिए कोई नाव भी नहीं है। यमुना नदी पार खेतों में बने डेरों में बहुत से लोग व प्रवासी मजदूर रहते है। जो अस्थाई पुल बह जाने से यमुना नदी पार ही शरण लिए हुए है। उनकी मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द अस्थाई पुल की मरम्मत कराकर उसे आवाजाही के लिए शुरू करवाये।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)