Edited By Isha, Updated: 28 Apr, 2022 01:04 PM
जिला जेल में तैनात सिपाही सुरेंद्र कुमार की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही दो दिन पहले ही अपने घर से ड्यूटी पर लौटा था। जानकारी के अनुसार सिपाही सुरेंद्र कुमार (48) सुबह ड्यूटी देने के लिए जेल में जा
सिरसा: जिला जेल में तैनात सिपाही सुरेंद्र कुमार की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही दो दिन पहले ही अपने घर से ड्यूटी पर लौटा था। जानकारी के अनुसार सिपाही सुरेंद्र कुमार (48) सुबह ड्यूटी देने के लिए जेल में जा रहा था। इस दौरान वह बेसुध होकर चारपाई पर गिर पड़ा। जेल में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे संभाला और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी भाल सिंह ने बताया कि सिपाही सुरेंद्र कुमार बुधवार सुबह साढ़े छह बजे जेल में बेसुध अवस्था में मिला था, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।