Edited By Deepak Paul, Updated: 05 Aug, 2018 05:46 PM
सीएम सिटी करनाल में लुटेरो के हौसले बुलंद होता जा रहे हैं, जो बिना किसी खौफ के लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, ताजा मामला करनाल से सामने अाया है, जहां मान कॉलोनी में रहने वाले युवक को बदमाशों ने बेहोश कर लूट लिया। इतनी ही नहीं लूट के बाद युवक...
करनाल(केसी अार्य): सीएम सिटी करनाल में लुटेरो के हौसले बुलंद होता जा रहे हैं, जो बिना किसी खौफ के लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, ताजा मामला करनाल से सामने अाया है, जहां मान कॉलोनी में रहने वाले युवक को बदमाशों ने बेहोश कर लूट लिया। इतनी ही नहीं लूट के बाद युवक की स्कूटी को अाग के हवाले कर दिया। सुबह होश में अाने पर युवक के होश उड़ हो गए हैं। पीड़ित ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित गोरवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसे रुकने का इशारा दिया, लेकिन वे नहीं रुका। तभी अारोपी उसके पीछे लग गए और उसे रास्ते में रोक लिया। उसके बाद उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिया गया उसके बेहोश होने पर उसका मोबाइल लूटा और फरार हो गए। तडके होश आने के बाद युवक की स्कूटी जली अवस्था में मिली।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।