हरियाणा में श्री राम मंदिर निर्माण पर भारी उत्साह, कहीं बांटे लड्डू तो कहीं बजाए गए पटाखे

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Aug, 2020 03:28 PM

shri ram temple in haryana laddoos distributed somewhere and firecrackers

हरियाणा में भी श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर विशेष उत्साह नजर आया...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा में भी श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। यमुनानगर जिले के अलग-अलग इलाकों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसमें यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, शिक्षा मंत्री के सुपुत्र निश्चल सिंह, भाजपा के विभिन्न कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से जुलूस निकालकर एवं मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी भी की गई। भाजपा विधायक का कहना है कि यह देश के करोड़ों लोगों के लिए ऐतिहासिक पल है जब सैकड़ों वर्षो की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्री राम का मंदिर बनने जा रहा है और इसका विधिवत रूप से भूमि पूजन हुआ है।

PunjabKesari
रोहतक (प्रवीण धनखड़) : लगभग 500 साल के लम्बे इन्तजार के बाद शुभ घड़ी में भगवान श्रीराम के जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधि विधान से पूजा कर भूमिपूजन का कार्य किया। देशभर में खुशी का माहौल है। बहादुरगढ में भी रामभक्तों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया। जय श्रीराम के नारों से शहर की फिजा गूंजायमान हो गई। नाहरा नाहरी रोड पर दुकानदारों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन की खुशी में दुकानों के बाहर भगवा पताका फहराई।

PunjabKesari
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी जय श्रीराम के नारों के साथ भगवान राम को याद किया। हनुमान चालीसा के पाठ के साथ जशन की शुरुवात हुई। रामभक्तों ने जमकर पटाखे भी जलाए। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल की अगुवाई में जश्न यात्रा, भगवा यात्रा निकाली, भक्तों ने जय श्रीराम का उदघोष भी किया। भाजपा नेत्री नीना सतपाल राठी ने भी भगवान श्रीराम का पूजन कर जय श्रीराम के नारे लगाकर, लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। लोगो का कहना है आज दीपावली से पहले दीपावली जैसी खुशियां है। लाखों, करोड़ों लोगों के संघर्षों का शुभ फल मिला है।

PunjabKesari
गोहाना (सुनील जिंदल) : लम्बे इंतज़ार के बाद आज का यह ऐतिहासिक दिन इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जब अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर का शिलान्यास को लेकर गोहाना में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गोहाना में कई स्थानों पर लोगों ने हवन यज्ञ कर मिठाई बांटी। 

पलवल (दिनेश) : एक तरफ जहां आज अयोध्या नगरी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर की नींव रखे जाने की खुशी में पूरे भारत देश में ख़ुशी का माहौल है और सभी इस दिन को दिवाली के त्यौहार की तरह हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे है। वहीं पलवल में इस ख़ुशी का इजहार बस अड्डा एसोसिएशन की तरफ से ढोल-नगाड़ों के साथ लड्डू बांटकर और पटाखे चलाकर किया गया। वहीं इस दौरान लोगों ने जमकर जय श्री राम के जयकारे भी लगाए।

PunjabKesari
पलवल बस अड्डा एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि आज का दिन उनके लिए बेहद ही खुशी का दिन है। क्योंकि आज अयोध्या नगरी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम जन्मभूमि की नीव रखी गई है। जिसकी खुशी में आज उनके द्वारा बस स्टैंड मार्किट में ढोल - नगाड़ों के साथ लड्डू बाटे गए है और पटाखे भी चलाए गए है। उन्होंने कहा कि आज इसी खुशी में वो शाम को अपने अपने घरों में दिए भी जलाएंगे। क्युकी आज का दिन दिवाली के त्यौहार से कम नहीं है। इसलिए आज वो इस दिवाली के त्यौहार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज उनका करीब 500 वर्ष पुराना सपना साकार हुआ है। जिसके चलते आज उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं है।  

PunjabKesari
अंबाला (अमन) : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के अयोध्याजी में श्री राम मंदिर शिलान्यास के पावन अवसर पर ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला  द्वारा आज लगभग 500 दुकानों पर दीया और देसी घी वितरित किये गए और संस्था द्वारा आज अनाज मंडी मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ किया गया और सभी सदस्यों ने इस हवन  में पूर्ण आहुति डाली प्रभु राम जी की आरती हुई तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया। उन्होंने कहा कि आज देशवासियो की बरसो पुरानी मांग पूरी हुई है। 

एसोसिएशन के प्रधान विकास सिंगला ने बताया कि आज हिंदुओं के लिए एक ऐतिहासिक दिन है और हम लोग इस दिन को दिवाली की तरह मनाएंगे अभी हम हवन यज्ञ  कर रहे हैं और शाम को पूरे बाजारू में दिए जलाए जाएंगे और पूरे शहर को जगमगाया जाएगा साथ ही आतिशबाज़ी भी होगी। एसोसिएशन के मेंबर मनु आनंद ने कहा कि बरसों से यह फैसला रुका हुआ था और सभी हिंदू देशवासियों को इसका बेसब्री से इंतजार था और आज यह खुशी का दिन सब लोग दिवाली की तरह मनाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!