Edited By Deepak Paul, Updated: 16 Sep, 2018 06:14 PM
हिसार पुलिस ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अारोपी को गिरफ्तार किया है। बतां दे अारोपी कोई और नहीं बल्कि महिला के पति का भांजा है। जिसने महिला को ब्लैकमेल करने का डरावा देकर उसके साथ रेप किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस...
हिसार(विनोद सैनी): हिसार पुलिस ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अारोपी को गिरफ्तार किया है। बतां दे अारोपी कोई और नहीं बल्कि महिला के पति का भांजा है। जिसने महिला को ब्लैकमेल करने का डरावा देकर उसके साथ रेप किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अारोपी के खिलाफ अपहरण करने, बंधक बनाने व आरटीई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था जिसके एवज में अाज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उसे ननद के लड़के ने फोन कर कहा था कि उसके साथ दोस्ती करना चाहता है, लेकिन महिला ने उसे इंकार कर दिया। विवाहिता ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर जा रही थी। रास्ते में भांन्जे ने रोक कर धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नही गई तो वह उसे बदनाम कर देगा। इस डर से वे उसके मोटरसाइकिल पर बैठ गई। अारोपी उसे एक दुकान में ले गया और बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि अारोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।