Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Mar, 2018 11:18 AM
सीएम सिटी करनाल में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा से कुछ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ कर अपमान किया गया। करनाल के सेक्टर 9 नूर महल के नजदीक स्थित चौक में स्थापित शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को खंड़ित कर बंदूक चोरी कर ली गई है। जिसको लेकर कंबोज समाज के लोगों ने...
करनाल(विकास मेहला): सीएम सिटी करनाल में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा से कुछ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ कर अपमान किया गया। करनाल के सेक्टर 9 नूर महल के नजदीक स्थित चौक में स्थापित शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को खंड़ित कर बंदूक चोरी कर ली गई है। जिसको लेकर कंबोज समाज के लोगों ने निंदा कर रोष प्रकट किया है। 26 दिसंबर को हरियाणा सरकार के मंत्री कर्णदेव कंबोज ने इस चौक का उद्घाटन कर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को यहां स्थापित किया गया था।
चौक को बनाए हुए 2 महीने हो चुके हैं लेकिन आज तक सफाई नहीं की गई है। यहां पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इतना ही नहीं यहां कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। इतना समय बीत जाने के बाद भी यहां एक ईंट भी नहीं लगाई है। प्रतिमा को खंड़ित कर बंदूक कौन चुरा कर ले गया है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। वहीं प्रतिमा से बंदूक चोरी अौर साफ-सफाई न होना बहुत ही शर्मनाक बात है। दो महीने बीत जाने के बाद भी चौक को पूरा नहीं किया गया जोकि अपने अाप में ही बड़ा सवाल है। इस तरह शहीदों के नाम पर चौंक तो बना दिए जाते हैं लेकिन उन्हें मान-सम्मान नहीं देते। जोकि न सिर्फ शर्मनाक बात है बल्कि शहीदों का अपमान भी है।