Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Dec, 2017 12:43 PM
जम्मू कश्मीर राजौरी बॉर्डर पर एलअोसी पर केरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में इंद्री के गांव रंबा का जवान प्रगट सिंह शहीद हुआ। जहां उनके गांव में गम का माहौल है वहीं राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज उनके घर सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने...
इंद्री(मेन पाल): जम्मू कश्मीर राजौरी बॉर्डर पर एलअोसी पर केरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में इंद्री के गांव रंबा का जवान प्रगट सिंह शहीद हुआ। जहां उनके गांव में गम का माहौल है वहीं राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज उनके घर सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जवानों की वजह से ही देश की जनता सुख की सांस ले रही है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारतीय सेना उनको मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। अब भारत द्वारा पाकिस्तान पर उसकी हरकतों का जवाब देने का समय आ गया है।
राज्य मंत्री ने कहा कि सेना उन पर कभी भी कार्रवाई कर सकती है। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर सर्जिकल स्ट्राइक भी की जा सकती है। उन्होंने शहीद प्रगट सिंह के परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार दुःख की इस घड़ी में उनके साथ है। जो सहायता सरकार द्वारा की जाएगी वह परिवार को दी जाएगी।
शहीद प्रगट सिंह का पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद उनके गांव रंबा आएगा जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार वालों को अपने बेटे की शहादत पर गर्व है।