विज के लिए शाह का दौरा साबित हो सकता है वरदान

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 09 Jun, 2018 09:45 AM

shah s visit can prove to be a boon for vij

राजनीतिक पंडित भाजपा राष्ट्राध्यक्ष अमित शाह के अम्बाला छावनी के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के क्षेत्र में आने के मायने निकालने लगे हुए हैं। अमित शाह के साथ भाजपा हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन भी मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त अभिनंदन कार्यक्रम...

चंडीगढ़(धरणी): राजनीतिक पंडित भाजपा राष्ट्राध्यक्ष अमित शाह के अम्बाला छावनी के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के क्षेत्र में आने के मायने निकालने लगे हुए हैं। अमित शाह के साथ भाजपा हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन भी मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त अभिनंदन कार्यक्रम में सांसद रत्न लाल कटारिया नदारद रहे जबकि उनकी धर्मपत्नी बंतो कटारिया कुछ देर मौजूद रहीं। राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार अमित शाह अगले चुनावों से पहले अनिल विज को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे उनका कद बढ़ा सकते हैं। इसीलिए नब्ज टटोलने की मंशा से अम्बाला का रूट बनाया गया। 

भाजपा को हरियाणा के चुनावों के लिए उत्तरी और दक्षिण हरियाणा को संभाल कर रखना चुनौती है, यह हाईकमान भी बखूबी समझती है। सत्ता में भाजपा के होने के कारण लोगों में नाराजगियां भी हो सकती हैं। इन सब पहलुओं पर नियंत्रण व भाजपा को दोबारा हरियाणा में सत्ता में लाने के प्रयासों के लिए आने वाले समय में मंत्रिमंडल व संगठन में फेरबदल से इंकार नहीं किया जा सकता।
 

राजनीतिक पंडितों की मानें तो अमित शाह का यह संक्षिप्त दौरा अनिल विज के लिए वरदान भी साबित हो सकता है। हरियाणा में चुनाव 2019 में हैं, विज 5वीं बार विधायक बने हैं। भाजपा हरियाणा में लोकसभा की 10 व विधानसभा की 60 सीटों का टार्गेट लेकर चल रही है। भाजपा के हरियाणा में साढ़े 3 साल के शासनकाल में विज विपक्ष के निशाने पर सदैव इसलिए रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री पर जब भी विपक्ष के हमले हुए तो विज ने आक्रामक तेवर अपनाए। 

कुलदीप बिश्नोई की पार्टी हजकां का जब विपक्ष में रहते भाजपा से गठबंधन था तब अनिल विज के तल्ख तेवरों से ही वह गठबंधन टूटा था। उत्तरी हरियाणा में पंजाबी दमदार चेहरे के रूप में विज की पहचान है। भाजपा 2014 में उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा की बदौलत ही सत्ता में आई थी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के लिए वीरवार देर रात अम्बाला छावनी से उड़ान भरी। अम्बाला छावनी में विधायक व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पूरे जोर-शोर से उनका स्वागत किया। भले ही अमित शाह वहां चंद पल ही रुके, लोगों का अभिवादन स्वीकार किया व निकल गए मगर भाजपा की राजनीति में नब्ज परखने में माहिर अमित शाह के लिए यह समय भी बहुत था।

चंडीगढ़ मीटिंगों के दौर से फ्री होकर अमित शाह 40 मिनट का सफर सड़क मार्ग से करके अम्बाला गए। स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज, जो भाजपा के पुराने धुरंधरों में से एक हैं, को यह जानकारी 24 घंटे पहले मात्र मिली कि अमित शाह अम्बाला से दिल्ली के लिए छावनी एरिया से उड़ान भरेंगे। हरियाणा सरकार के कई मंत्री वीरवार को अमित शाह के अम्बाला आगमन को लेकर नकारते रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!