Edited By Harman, Updated: 02 Jun, 2026 12:45 PM

हरियाणा के झज्जर जिले के कोयलपुर गांव में उस समय हडकंप मच गया जब मर्चेंट नेवी में कार्यरत 21 वर्षीय युवक का शव खेतों में मिला। वहीं इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमें में है।
झज्जर : हरियाणा के झज्जर जिले के कोयलपुर गांव में उस समय हडकंप मच गया जब मर्चेंट नेवी में कार्यरत 21 वर्षीय युवक का शव खेतों में मिला। वहीं इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमें में है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव कोयलपुर निवासी विवेक के रूप में हुई है। विवेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।विवेक रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए घर से निकला था। जब बहुत देर तक घर नहीं लौटा तो परिवार ने तलाश शुरु कर दी। तलाश के दौरान उसका शव गांव के खेतों में पड़ा मिला। शव का रंग पूरी तरह नीला पड़ा हुआ था। वहीं इकलौते बेटे को इस हाल में देखकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि विवेक ने करीब दो वर्ष पहले मर्चेंट नेवी ज्वाइन की थी और वर्तमान में शिप के लबरा विभाग में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसे एक सप्ताह बाद दोबारा ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।