Edited By Isha, Updated: 02 Mar, 2020 02:15 PM
जिला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने पाक कला के हुनर को अपनी आजीविका का माध्यम बनाकर सम्मान से जीने की राह तैयार की है। यही नहीं इन महिलाओं को अब प्रदेश.....
हिसार (ब्यूरो) : जिला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने पाक कला के हुनर को अपनी आजीविका का माध्यम बनाकर सम्मान से जीने की राह तैयार की है। यही नहीं इन महिलाओं को अब प्रदेश भर में बड़े आयोजनों पर भोजन व्यवस्था का जिम्मेदारी सौंपी जाती है। गत 8 से 20 फरवरी के बीच यमुनानगर में आयोजित सरस मेले में इन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फूड कोर्ट लगाया गया।
मेले में खेड़ी जालब के खुशी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने घर पर तैयार मिर्च-मसालों की बिक्री करके 42100 रुपए अर्जित किए। समूह प्रधान मीना की देखरेख में 15 महिलाओं द्वारा लगाई गई स्टाल पर 2 लाख 5 हजार रुपए के खानपान की बिक्री की।
एस.एच.जी. की महिलाओं को जनवरी-2019 में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में हिसार आए स्कूली विद्याॢथयों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का मौका मिला तो इन्होंने अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। प्रदेश सरकार ने भविष्य के लिए इस प्रकार के आयोजनों में भोजन की व्यवस्था इन्हीं एस.एच.जी. के माध्यम से करवाने की पहल का समर्थन किया है।