अपनी सहेली लड़की का प्यार पाने के लिए लड़की ने करवाया जेंडर चेंज, थाने पहुंचा मामला

Edited By Deepak Paul, Updated: 04 Jan, 2019 07:58 PM

second girl gave gender change police case to get your girlfriend s love

हरियाणा में दो सहेलियों के प्यार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे प्यार के मायने ही बदल दिए। जहां दो सहेलियों प्यार का इस हद तक बढ़ गया कि एक सहेली ने प्यार को पाने के लिए खुद का जेंडर चेंज करवा लिया और लड़की ऑपरेशन करवा कर लड़का बन गया....

ब्यूरो: हरियाणा में दो सहेलियों के प्यार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे प्यार के मायने ही बदल दिए। जहां दो सहेलियों का प्यार का इस हद तक बढ़ गया कि एक सहेली ने प्यार को पाने के लिए खुद का जेंडर चेंज करवा लिया और लड़की ऑपरेशन करवा कर लड़का बन गया। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के कुछ महीने बाद ही लड़की के परिवार वालों को जेंडर चेंज करने की बात का पता लगा। जिसके बाद परिवार वालों ने लड़की को जेंडर चेंज करवाने वाली लड़की से मिलने पर भी बैन लगा दिया। जिसके चलते जेंडर चेंज करने के बाद लड़का बने पति ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पत्नी से नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।

दरअसल पूरा मामला हरियाणा के चरखी दादरी का है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक दो सहेलियों को आपस में प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहती थी लेकिन समाज के डर से नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद एक लड़की ने अपने परिजनों से सेक्स चेंज ऑपरेशन की इजाजत मांगी और सेक्स चेंज करवा कर अपनी दोस्त से दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और वापस दादरी आ गए।

दोनों जब शादी करके वापस अपने शहर आए तो वर पक्ष तो राजी हो गया लेकिन लड़की ने अपने घर वालों को बताने के लिए वक्त मांगा। जिसके चलते शादी के बाद भी वो अपने ही घर में रहने लगी और चुपचुप के मिलने लगी। लेकिन 19 दिसंबर के बाद ये दोनों मिल नहीं पाए। जब लड़के ने लड़की से मिलने की कोशिश की तो उसके घर वालों ने मिलने देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़के ने एसपी स्मिति चौधरी को मामले शिकायत दी। जिसकी जांच एसपी ने सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह को सौंपी। जिसके बाद दोनों ही पक्षों को बुलाया गया और सुलह की कोशिश की गई। फिलहाल दोनों ही पक्षों में सुलह नहीं हो पाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!