Edited By Deepak Paul, Updated: 08 Jul, 2018 12:59 PM
फरीदाबाद के सेक्टर 12 हुड्डा कन्वेशन हाॅल में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की जा रही है, जिसमें सीएम मनोहर लाल सहित तमाम केबिनेट मंत्री पहुंचे। फरीदाबाद में हो रही इस बैठक को 2019 में होने वालों चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। जिसमें...
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के सेक्टर 12 हुड्डा कन्वेशन हाॅल में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की जा रही है, जिसमें सीएम मनोहर लाल सहिततमाम केबिनेट मंत्री शामिल हुए। फरीदाबाद में हो रही इस बैठक को 2019 में होने वालों चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। जिसमें भाजपा कार्यकारिणी और संगठन के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा की गई।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने शिरकत की। भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल जैन ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने 2019 के चुनाव को लेकर सभी 10 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर बूथ वाइज कार्य करने की निर्णय लिया। वहीं उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए किसानों के तोहफे पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह क्रांतिकारी फैसला है और उन्हें किसान रत्न के रूप में नवाजने का फैसला लिया।