लॉकडाउन का दूसरा दिन: हरियाणा में सब्जियों के रेट बढ़े, लोगों का बाहर निकलना बना पुलिस के लिए चुनौती

Edited By Shivam, Updated: 26 Mar, 2020 03:55 PM

second day of lockdown vegetable rates rise in haryana news

देश में 21 दिन का लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। प्रदेश में बुधवार से ही पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी थी, लेकिन सुबह और शाम को लोगों को घरों में रोकना अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। लोग दोपहर में तो पुलिस के डर से जैसे-तैसे रुक रहे हैं,...

रोहतक/करनाल/सोनीपत/रेवाड़ी: देश में 21 दिन का लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। प्रदेश में बुधवार से ही पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी थी, लेकिन सुबह और शाम को लोगों को घरों में रोकना अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। लोग दोपहर में तो पुलिस के डर से जैसे-तैसे रुक रहे हैं, लेकिन सुबह और शाम को सड़कों पर नजर आ रहे हैं। शहरों की बनी कॉलोनियों और गांवों में स्थिति जस की तस है। लोग बेतकल्लुफी से घूम रहे हैं। हुक्का पीया जा रहा है और ताश खेले जा रहे हैं। हर जिले में सब्जियां और दालों में मुनाफाखोरी दिखने लगी है। मुनाफे के चलते कुछ लोग सब्जियों के दाम दोगुने से ज्यादा करके बेच रहे हैं। सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है।

पानीपत में सप्लाई चेन प्रभावित, दामों में  इजाफा
पानीपत में थोक विक्रेताओं पर पहुंचने वाले सामान की किल्लत नजर आ रही है। कुछ जगह पुलिस द्वारा सप्लाई करने वाले आटो चालकों और अन्य वाहनों को रोका जा रहा है। हालांकि, प्रशासन इसे सुचारू करने के लिए पूरा जोर लगा रहा है, लेकिन फिर भी दामों में हल्की बढ़ोतरी जरूर देखी जा रही है। 

रेवाड़ी में दाल के दामों में 10 से 20 रु. की बढ़ोतरी
रेवाड़ी में लोग तो घरों से कम बाहर निकल रहे हैं। प्रशासन ने घर-घर सप्लाई के लिए व्यवस्था बना दी है, लेकिन सब्जियों के दामों में मुनाफाखोरी देखने को मिल रही है। यहां दालों के दाम भी 10 से 20 रु. बढ़ गए हैं। सैनिटाइजर होते हुए भी कुछ दुकानदार बेच नहीं रहे हैं, क्योंकि उन्होंने माल ज्यादा दाम पर मंगाया हुआ है और सरकार ने दाम फिक्स कर दिए हैं। ऐसे में वे सैनिटाइजर बेचना बंद कर रहे हैं। 

फतेहाबाद में पुलिस ने शादी रुकवाई
फतेहाबाद जिले में पुलिस गुरुवार को भी सख्ती दिखा रही है। जरूरी सामान खरीदने वालों को ही बाहर निकलने दिया जा रहा है। भट्टू कस्बे के गांव पीली मंदोरी में पुलिस ने तीन शादियां रुकवा दीं। उनसे लिखित में लिया गया कि वे भीड़ नहीं जुटने देंगे, तब जाकर अनुमति दी। 

PunjabKesari, Haryana

रोहतक में मुनाफाखोरी, मिल्क पाउडर भी नहीं मिल रहा
रोहतक में पुलिस की सख्ती जारी है। भीड़ कम नजर आ रही है। सब्जी मंडी सुबह 4 बजे से 11.30 बजे तक खुली रही। हालांकि, सब्जियों में मुनाफाखोरी नजर आ रही है, दाम बढ़े हुए हैं। वहीं कुछ जगह मिल्क पाउडर की भी कमी है। प्रशासन ने रेहड़ी वालों के पास बना दिए हैं। सब्जी और किराने का सामान घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

सोनीपत में शांति: फोन करो और सामान मंगाओ
सोनीपत जिले में शांति है, पुलिस की सख्ती की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। प्रशासन ने सब्जी और किराना दुकानों के नंबर शेयर कर दिए हैं। नंबर मिलाओ और राशन का सामान मंगाया जा सकता है। यहां आपूर्ति भी ठीक है। 

करनाल में सब्जियां महंगी, सप्लाई चेन भी प्रभावित
करनाल में लोग लॉकडाउन का तो पालन कर रहे हैं, पर सब्जियां महंगी बेची जा रही है। मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। जरूरी सामान की सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है। कुछ स्टोर पर सामान की किल्लत हो रही है। 

कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में व्यवस्था ठीक
कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुुनानगर में व्यवस्था ठीक है। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर रखी है। कुरुक्षेत्र में कुछ लोग सड़क पर दिख रहे हैं। प्रशासन ने डिलीवरी के नंबर जारी कर दिए हैं। कैथल में पुलिस गांव और शहर दोनों में गश्त कर रही है। लोगों को बाहर न निकलने की हिदायत दे रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!