Edited By Deepak Paul, Updated: 21 Oct, 2018 04:49 PM
बहादुरगढ़ से भाजपा पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। जहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य रमेश दलाल ने पार्टी को छोड़ कर इनेलो का दामन थाम लिया। आज नेता प्रतिप
बहादुरगढ(प्रवीण घनखड़): बहादुरगढ़ से भाजपा पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है, जहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य रमेश दलाल ने पार्टी को छोड़ कर इनेलो का दामन थाम लिया। आज नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने रमेश दलाल को पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल किया। इस मौके पर रमेश दलाल के लिए एक जनसभा का भी आयोजन किया गया था।
रमेश दलाल विधानसभा में टिकट नहीं मिलने और पार्टी में अनदेखी से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। जानकारी के अनुसार नफे सिंह राठी के बाद इनेलो में शामिल होने वाले रमेश दलाल दूसरे बड़े नेता हैं। जिससे साफ झलकता है कि बहादुरगढ़ से भाजपा सरकार को दूसरा बड़ा झटका लगा है।