Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Sep, 2018 01:46 PM
प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला यमुनानगर से सामने अाया, जहां मनचले अक्सर स्कूल के बाहर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते थे, छेड़छाड़ से परेशान होकर दो छात्राओं ने स्कूल तक अाना छोड़ दिया। जिसके बाद भी...
यमुनानगर(ब्यूरो): प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला यमुनानगर से सामने अाया, जहां मनचले अक्सर स्कूल के बाहर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते थे, छेड़छाड़ से परेशान होकर दो छात्राओं ने स्कूल तक अाना छोड़ दिया। जिसके बाद भी मनचले स्कूल के बाहर अाकर छेड़खानी करने से नहीं हटे। परेशानी के चलते पीड़ित छात्रों ने अपनी शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची, जिसपर संज्ञान लेते हुए उन्होंने मामले में जांच के अादेश दिए हैं।