Cam Scanner को टक्कर दे रहा Scan It, ऐप तैयार होने के कुछ घंटों में ही पूरे देश में छाई

Edited By Shivam, Updated: 06 Jul, 2020 11:00 PM

scan it is hitting cam scanner

भारत सरकार द्वारा चीन की 59 मोबाईल अप्लीकेशन को को प्रतिबंधित कर दिया। इस प्रतिबंध के बाद चीनी अप्लीकेशन के बदले भारत में तैयार होने वाले ऐप्स को लोग बेहतरीन विकल्प मान रहे हैं। प्रतिबंधित होने वाली चीनी ऐप्स में से एक ऐप कैमस्कैनर भी है...

चरखी दादरी (नरेन्द्र): भारत सरकार द्वारा चीन की 59 मोबाईल अप्लीकेशन को को प्रतिबंधित कर दिया। इस प्रतिबंध के बाद चीनी अप्लीकेशन के बदले भारत में तैयार होने वाले ऐप्स को लोग बेहतरीन विकल्प मान रहे हैं। प्रतिबंधित होने वाली चीनी ऐप्स में से एक ऐप Cam Scanne भी है, जिसको टक्कर देने के के लिए दादरी के छात्र पंचम श्योराण ने Scan It ऐप बनाई है। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग भी 5 में से 4.7 प्वाइंट है। 

पंचम के पिता शिव कुमार ने बताया कि उसका बेटा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र है। पंचम ने यह ऐप सहपाठी यश के साथ मिलकर बनाई। Scan It ऐप बनाने के कुछ ही घंटों के अंदर यह पूरे देश में छा गई। ग्राफिक एरा ग्रुप में भी ऐप को छात्रों के लिए शानदार उपलब्धि बताई। चीनी ऐप Cam Scanne प्रतिबंधित होने के बाद लोगों को असुविधा दूर करने के लिए पंचम ने Scan It नाम का ऐप तैयार किया है। 

PunjabKesari, pancham

यह एक Cam Scanne की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है। इसकी मदद से किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर उसे आसानी से पीडीएफ में बदला जा सकता है। इसके साथ ही एप में कैद हुए डॉक्यूमेंट को आसानी से कहीं भी किसी भी स्थान पर भेजा जा सकता है। 

पंचम ने बताया कि Scan It ऐप 17 एमबी का है और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जहां से इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। लॉन्च होने के कुछ समय के अंदर ही 6000 से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर ने इसे 4.7 की रेटिंग दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!