संविधान भी बचाएंगे और मुल्क भी: तंवर

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 28 May, 2018 09:53 AM

save the constitution and also the country

संविधान आज खतरे में है इसलिए संविधान को भी बचाएंगे और मुल्क को भी। यह विचार कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने पुरानी सब्जी मंडी में संविधान बचाओ रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए....

करनाल(सरोए): संविधान आज खतरे में है इसलिए संविधान को भी बचाएंगे और मुल्क को भी। यह विचार कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने पुरानी सब्जी मंडी में संविधान बचाओ रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि संविधान देश को चलाने का ग्रंथ है क्योंकि संविधान एक व्यक्ति का न होकर देश के हर व्यक्ति के लिए है। संविधान चाहे गरीब हो या अमीर, दलित हो या पिछड़ा, अल्पसंख्यक आदि सभी की आवाज उठाने वाला है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के मंत्री और आर.एस.एस. संविधान बदलने बात कर रहे हैं, ऐसा भी नहीं है यह पहली बार हुआ है, इससे पहले भी बीजेपी की केंद्र सरकार ने संविधान को बदलने की बात की थी लेकिन देशवासियों ने बीजेपी की सरकार को ही केंद्र से बदल दिया। प्रदेशाध्यक्ष ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिन शहीदों ने देश के लिए बलिदान दिया था, बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है।

संविधान बचाओ यात्रा हर गांव, ब्लॉक तथा जिला स्तर पर निकालनी होगी। अभियान का शंखनाद राहुल गांधी के जन्मदिन 19 जून से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही साइकिल यात्रा का पहिया भी लगातार चलेगा, जब तक विरोधियों का सफाया नहीं हो जाता। उन्होंने परोक्ष रूप से इनैलो-बसपा गठबंधन के बारे में कहा कि गठबंधन तब होता जब कोई कमजोर हो लेकिन कांग्रेस कमजोर नहीं है।

कर्नाटक चुनाव के बाद जैसा माहौल देखने को मिला, उससे तो ऐसा लगता है कि बसपा सुप्रीमों बहन मायावती हमारे साथ हैं। कांग्रेस पार्टी संघर्षों की पार्टी है जो भी व्यक्ति बीजेपी सरकार के सताया हुआ है सड़क पर है, कांग्रेस पार्टी उसके साथ है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!