धोखाधड़ी के आरोप में सरपंच गिरफ्तार, विज ने डीजीपी को दिए थे कार्रवाई के आदेश

Edited By vinod kumar, Updated: 29 Dec, 2019 11:43 AM

sarpanch arrested for fraud

नाहरपुर के मौजूदा सरपंच अशोक कुमार को जठलाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सरपंच पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। उनकी गिरफ्तारी करीब 358 दिन बाद हुई है। उस पर जठलाना पुलिस ने बी.डी.पी.ओ. की सिफारिश और डी.सी. की शिकायत पर मामला दर्ज किया...

यमुनानगर(ब्यूरो): नाहरपुर के मौजूदा सरपंच अशोक कुमार को जठलाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सरपंच पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। उनकी गिरफ्तारी करीब 358 दिन बाद हुई है। उस पर जठलाना पुलिस ने बी.डी.पी.ओ. की सिफारिश और डी.सी. की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। 

शिकायतकर्ता हरजीत सिंह का कहना है कि जठलाना पुलिस ने इस मामले को काफी लटकाया। उनकी शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद 6 एस.एच.ओ. बदल गए, जांच अधिकारी बदल गए। अब 7वें एस.एच.ओ. मनोज कुमार ने उनको गिरफ्तार किया है। मनोज ने थाने का पदभार 4 दिन पहले ही संभाला था।

इससे पहले शिकायतकर्ता जठलाना थाना प्रबंधक, जांच अधिकारी, डी.एस.पी. और एस.पी. दरबार भी जा चुका है। हाल ही में शिकायतकत्र्ता अनिल विज के दरबार पहुंचे थे। गृह मंत्री विज ने इस पर डी.जी.पी. को कार्रवाई के आदेश दिए थे। शिकायतकत्र्ता का कहना है कि अभी तो 2 और मामले भी सरपंच पर चल रहे हैं। उधर आरोपी सरपंच अशोक कुमार का कहना है कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है। उन पर लगे आरोप निराधार है। वे जांच एजैंसी को इसके साक्ष्य दे देंगे। 

यह था मामला
हरजीत सिंह व गांव के समाज सेवी कैप्टन कृपाल सिंह संधू ने बताया कि सरपंच ने गांव में मिट्टी गिरवाई थी। उसने मैम्बर सदस्य परवेज आलम के फर्जी साइन करके 10 हजार रुपए निकलवा लिए। हरजीत ने जब शिकायत की तो इसकी जांच बी.डी.पी.ओ. ने की और आरोप सही साबित हुए। रिपोर्ट के मुताबिक सरपंच ने रसीदी टिकट लगाकर परवेज आलम के साइन किए जो ऐसा नहीं कर सकता था। उधर हरजीत ने बताया कि सरपंच पर 409 व 420 का मामला भी दर्ज है। 182 आई.पी.सी. का मामला दर्ज है। इसी तरह बिजली चोरी के अलावा वह 3 बार सस्पैंड हो चुका है। उनकी मांग है कि पुलिस और पंचायत प्रतिनिधि उनके खिलाफ चल रहे मामलों को गंभीरता से लें और कार्रवाई करें। 

लटकाया जा रहा था मामले को
हरजीत सिंह ने बताया कि जैसे तैसे जठलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद इस मामले को डिस्ट्रिक अटॉर्नी के पास राय के लिए भेज दिया। फिर उन्हें कहा गया कि सरपंच के हस्ताक्षरों का मिलान मधुबन से होगा। तत्कालीन एस.एच.ओ. ने कहा कि वे मधुबन चि_ी लिख रहे हैं ताकि हस्ताक्षरों के मिलान की जल्द ही रिपोर्ट आए। पूर्व के एस.एच.ओ. ने तो एस.पी. से भी चि_ी लिखवाने की बात कही थी। उनका कहना है कि सरपंच को ए.डी.सी. ने सस्पैंड कर दिया था लेकिन बाद में एस.डी.एम. ने बहाल कर दिया। इस मामले को लेकर भी वे जांच की मांग करेंगे, वहीं उन पर 2 फर्जी स्कूल चलाने का आरोप है। 

मनोज कुमार, थाना प्रबंधक, जठलाना ने कहा कि मैंने 24 दिसम्बर को ही ज्वाइन किया था। एस.पी. की ओर से गिरफ्तारी के आदेश मिले। थाने में भी यह मामला लंबित चल रहा था। इस पर संज्ञान लिया गया और सरपंच को गिरफ्तार किया गया। सरपंच पर 24 जनवरी 2019 को धारा 409, 420, 67, 68, 71 व पंचायती अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। 
    
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!