Edited By Shivam, Updated: 03 Jul, 2020 07:44 PM
देश की कई अभिनेत्रियों को डांस सिखा कर प्रसिद्धि दिलवाने वाली सरोज खान नहीं रही। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर छा गई। आज हम जिन अभिनेत्रियों को अच्छा डांस करते देखते हैं, उनमें से अधिकांश सरोज खान से डांस सीखी हुई अभिनेत्रियां हैं। सरोज खान...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): देश की कई अभिनेत्रियों को डांस सिखा कर प्रसिद्धि दिलवाने वाली सरोज खान नहीं रही। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर छा गई। आज हम जिन अभिनेत्रियों को अच्छा डांस करते देखते हैं, उनमें से अधिकांश सरोज खान से डांस सीखी हुई अभिनेत्रियां हैं। सरोज खान को यमुनानगर से भी लगाव था। वह करीब 10 साल पहले यमुनानगर में एक शो के दौरान आई थी। जहां उन्होंने जज की भूमिका निभाई थी।
श्री फिल्म प्रोडक्शन के ऑनर ललित वोहरा ने सरोज खान को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारी इंडस्ट्री के लिए आज का दिन बहुत बुरा दिन है। हमने एक महान कोरियोग्राफर खो दिया। यह इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा है। उन्होंने कहा कि सरोज खान को यमुनानगर से भी काफी लगाव था वह यमुनानगर में भी आई थी।