Edited By Updated: 20 Dec, 2016 04:14 PM
क्षेत्र में अलग-अलग जगहों हुए सड़क हादसों में दम्पति सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पानीपत व शहर के सी.एच.सी. में भर्ती करवाया गया लेकिन एक को चोट ज्यादा होने पर डाक्टर द्वारा प्राथमिक...
समालखा (राकेश): क्षेत्र में अलग-अलग जगहों हुए सड़क हादसों में दम्पति सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पानीपत व शहर के सी.एच.सी. में भर्ती करवाया गया लेकिन एक को चोट ज्यादा होने पर डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर मैडीकल कालेज रैफर कर दिया। जानकारी मुताबिक पानीपत के तहसील कैम्प वासी रघुवीर सिंह अपनी पत्नी कुसुम के साथ बाइक पर सवार होकर सोनीपत स्थित रिश्तेदार के घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव मच्छरौली के नजदीक पहुंचे तो कट पार करके निकल रही कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दम्पति को चोट आई। कार सवार ने ही पानीपत के अस्पताल पहुंचाया।
दूसरा हादसा गांव झïट्टीपुर के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि बिहार के दरभंगा वासी रामसेवक कम्पनी से कमरे पर खाना खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रामसेवक को चोट आई। राहगिरों ने उपचार के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया। जबकि बाइक सवार हादसे के बाद मौके से भाग निकला। वहीं मनाना मोड़ के नजदीक हुए सड़क हादसे में फरीदाबाद वासी अश्विनी व योगेश को चोट आई। दोनों को उपचार के लिए शहर के सी.एच.सी. में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा नई अनाज मंडी के नजदीक हुए हादसे में कर्मबीर वासी समालखा घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चोट ज्यादा होने पर डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर मैडीकल कालेज रैफर कर दिया।