पुरुषोत्तमपुर बाग में सजेगा गुजरात और हरियाणा पवेलियन (Video)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 10 Dec, 2018 04:54 PM

राज्यपाल के सचिव एवं के.डी.बी. सदस्य सचिव विजय दहिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 13 से 18 दिसम्बर तक मेला क्षेत्र में मुख्य पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें यात्रियों और श्रद्धालुओं....

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): राज्यपाल के सचिव एवं के.डी.बी. सदस्य सचिव विजय दहिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 13 से 18 दिसम्बर तक मेला क्षेत्र में मुख्य पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। दहिया ने 13 से 18 दिसम्बर तक चलने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। दहिया, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के नोडल आफिसर अमित अग्रवाल, डी.सी. डा. एस.एस. फुलिया ने मेला क्षेत्र में बन रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मुख्य पंडाल का निरीक्षण किया। 

अधिकारियों ने पुरुषोत्तमपुरा बाग में 13 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन सत्र, हरियाणा तथा गुजरात पैवेलियन में चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया। अग्रवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 में विभिन्न नामी कलाकार मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। 13 दिसम्बर को मुख्य पंडाल में सहयोगी राज्य गुजरात का कार्यक्रम व नामी फिल्मी अभिनेत्री ग्रेसी सिंह एवं ग्रुप सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। 

14 दिसम्बर को लोकनृत्य संगीता शर्मा का कार्यक्रम तथा कवि सम्मेलन, 15 दिसम्बर को अम्बाला लोकनृत्य व नाटिका, अताशी मिश्रा एवं ग्रुप, गायक हेमंत ब्रजवासी, 16 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, सा रे गा मा पा इंडियन आईडल, 17 दिसम्बर को गायक सङ्क्षतद्र सरजात द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, 18 दिसम्बर को कैलाश खेर, गीता ऑन व्हील, सुभ्रा गहलोत्रा द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। डी.सी. ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 में आरती स्थल पर संध्या के समय विभिन्न नामी कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

10 दिसम्बर को विकास रहलन, 11 दिसम्बर को डा. मुनीष एवं ग्रुप, 12 दिसम्बर को अशोक एवं तरुण, 13 दिसम्बर को पद्मश्री सुमित्रा गुहा, 14 दिसम्बर को योगी एवं ग्रुप, 15 दिसम्बर को साई स्वरांजलि डा. सत्यकाम, 16 दिसम्बर को भारतेंदु अंधविद्यालय ग्रुप, 17 दिसम्बर को दिलावर कौशिक, 18 दिसम्बर को सुरेश शर्मा, 19 दिसम्बर को विशाल एवं शुभम, 20 दिसम्बर को मीनाक्षी शर्मा, 21 दिसम्बर को मंजू अरोड़ा गायन, 22 दिसम्बर को श्रीकृष्ण कृपा संस्था तथा 23 दिसम्बर को दिनेश रहेजा प्रस्तुति देंगे।

 
 
 

 


 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!