कीचड़ से लथपथ कमल लेकर लोगों को 'फूल' बना रहे हैं सीएम खट्टर: राजकुमार सैनी

Edited By Shivam, Updated: 26 Aug, 2019 12:11 PM

saini said cm khattar is making people fool by taking lotus soaked in mud

कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक राजकुमार सैनी का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कीचड़ से लथपथ कमल लेकर लोगों को फूल (मूर्ख) बना रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा पर कहा कि इसका कोई औचित्य...

कैथल(सुखविन्द्र सैनी): कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक राजकुमार सैनी का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कीचड़ से लथपथ कमल लेकर लोगों को फूल (मूर्ख) बना रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा पर कहा कि इसका कोई औचित्य नहीं बनता, अगर मुख्यमंत्री ऐसी यात्रा निकालेगा तो विपक्ष क्या करेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री खुद गुणगान करता है कि हमने देश में बहुत विकास किया और प्रदेश में भी विकास को एक नई गति दी है अगर ऐसी यात्रा निकालनी है तो विपक्ष को निकालनी चाहिए ना कि सरकार को।

वहीं सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोलते हुए कहा कि हुड्डा ने जो घोषणा की थी वह कोई भी मायने नहीं रखती। अगर सच में हुड्डा को घोषणा करनी थी तो जब वह मुख्यमंत्री थे, तब करनी थी और उन सभी को पूरा करना था, अब उनकी घोषणा करने का कोई भी मतलब नहीं बनता। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह कांग्रेस में रहते हैं तो थूक कर चाटने वाली बात हो जाएगी।

सैनी ने भाजपा सरकार पर बोलते हुए कहा कि जो घोटालों की सरकार कांग्रेस हुआ करती थी वही घोटाले आज भी मनोहर लाल की सरकार में हो रहे हैं। चाहे वह खनन का घोटाला हो या स्कॉलरशिप का घोटाला हो आज भी इस सरकार में घोटाले चल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नीचे तबके वाले लोगों को उनके हक कार आरक्षण जरूर देना चाहिए। प्रदेश के 4 मुख्यमंत्रियों ने 55 प्रतिशत अपने लोगों को नौकरी दे रखी है और गरीबों का हक मार रखा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!