किशोरियों के लिए एस.ए.जी. योजना सभी जिलों में लागू करने का निर्णय

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 16 May, 2018 08:24 AM

sag for teenagers decision to implement the scheme in all the districts

हरियाणा सरकार ने स्कूल न जाने वाली 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सुविधा एवं शिक्षा प्रदान करने तथा सशक्त बनाने के लिए सभी जिलों में किशोरियों के लिए एस.ए.जी. योजना लागू करने का ....

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने स्कूल न जाने वाली 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सुविधा एवं शिक्षा प्रदान करने तथा सशक्त बनाने के लिए सभी जिलों में किशोरियों के लिए एस.ए.जी. योजना लागू करने का निर्णय है।

यह योजना आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आई.सी.डी.एस. योजना की आंगनबाड़ी सेवाओं के मंच का उपयोग करते हुए लागू की जाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

यह योजना पूरी तरह से किशोरी शक्ति योजना (के.एस.वाई.) को प्रतिस्थापित करेगी। आरंभ में एस.ए.जी. को किशोरियों के लिए राजीव गांधी योजना (सबला) के नाम से पायलट आधार पर 6 जिलों अम्बाला, यमुनानगर, रोहतक, रेवाड़ी, कैथल और हिसार में शुरू किया गया था। अब इसका विस्तार करते हुए सभी जिलों में एस.ए.जी. लागू करने का निर्णय लिया है। 

सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों (डी.पी.ओ.) को भारत सरकार के निर्देशानुसार और निर्धारित प्रारूप में आधारभूत सर्वेक्षण करने और लाभार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी देने को कहा है। ताकि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को इस बारे में सूचित किया जा सके।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!