भिवानी में एस.पी.ओ. ने राजस्थान की महिला से किया दुष्कर्म

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 05 Oct, 2018 08:50 AM

s p o raped by women of rajasthan

दादरी पुलिस में कार्यरत एक एस.पी.ओ. ने राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की अनुसूचित जाति की महिला को भिवानी के एक होटल में बुलाकर उसे बंधक बना उससे दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने बताया कि 28 सितम्बर ....

भिवानी(ब्यूरो): दादरी पुलिस में कार्यरत एक एस.पी.ओ. ने राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की अनुसूचित जाति की महिला को भिवानी के एक होटल में बुलाकर उसे बंधक बना उससे दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने बताया कि 28 सितम्बर को वह किसी काम से दादरी आई थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात दादरी थाने में नियुक्त एस.पी.ओ. और रिटायर्ड फौजी राजकुमार से हो गई। राजकुमार ने उसका मोबाइल नम्बर ले लिया और बाद में उससे बातें करने लगा। 

1 अक्तूबर को राजकुमार ने उसे गांव लोहानी बुलाया। इस पर वह लोहानी आई तो राजकुमार उसे डरा-धमकाकर रात के समय भिवानी के ताज होटल में ले आया। महिला का आरोप है कि इसी होटल में राजकुमार ने उससे दुष्कर्म किया। उसने इसका विरोध किया तो राजकुमार ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि अगर उसने इस बारे में कहीं शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद राजकुमार ने 2 अक्तूबर की सुबह उसे होटल से निकलने दिया। इसके बाद वह सीधे महिला थाने पहुंच गई। यहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एस.पी.ओ. के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी जांच का जिम्मा डी.एस.पी. जगत सिंह मोर को सौंप दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!