रशियन महिला से मोबाइल व लाखों रुपए छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 27 Jul, 2019 03:33 PM

russian woman arrested for grabbing mobile and millions of rupees

रशियन महिला टीटोवा एलेना एलेक सीवना वासी मॉस्को से सावनपुरी जगाधरी में 9 लाख 93 हजार (14 हजार 606 डॉलर) और मोबाइल झपटने वाले आरोपी को सी.आई.ए.-2 ने काबू कर लिया है।  यह खुलासा शुक्रवार शाम डी.एस.पी. बिलासपुर आशीष चौधरी ने प्रैसवार्ता में किया है।...

यमुनानगर (सतीश): रशियन महिला टीटोवा एलेना एलेक सीवना वासी मॉस्को से सावनपुरी जगाधरी में 9 लाख 93 हजार (14 हजार 606 डॉलर) और मोबाइल झपटने वाले आरोपी को सी.आई.ए.-2 ने काबू कर लिया है।  यह खुलासा शुक्रवार शाम डी.एस.पी. बिलासपुर आशीष चौधरी ने प्रैसवार्ता में किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में रत्तेवाला थाना चंडी मंदिर पंचकूला के दीपक को गिरफ्तार किया गया है। 

उसके जानकार संदीप वासी बलटाना जीरकपुर पंजाब को गिरफ्तार करना बाकी है। उसके लिए रेड की जा रही है।  आरोपी दीपक को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले की सच्चाई और छीने गए रुपयों की बरामदगी हो सके। गौरतलब है कि जगाधरी शहर पुलिस ने रशियन महिला के मिलने पर दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सावनपुरी की इस घटना के बाद आरोपी संदीप दीपक को अपनी बाइक पर ले गया था। 

यह है मामला 
स्थानीय लोगों ने एक रशियन महिला को जगाधरी की सावनपुरी कालोनी में घूमता देखा। लोगों ने युवती से बात करने की कोशिश की मगर युवती की रशियन भाषा को कोई समझ नहीं पाया।जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस ने रशियन भाषा के जानकार को बुलाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक दीपक के खिलाफ धारा 343, 379 ए, 420, 120बी, 506 तथा 66 सी.आई.टी. एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!